Neetu Bisht Viral Dance Video: सारा तेंदुलकर के बाद अब एक यूट्यूबर के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. अपने छोटे भाई अर्जुन और भाभी सानिया के संगीत में सारा ने खूब रंग जमाया था और अब उनके साथ सोशल मीडिया यूट्यूबर नीतू बिष्ट ने अपने देवर की शादी में सारी लाइमलाइट चुरा ली.
इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें यूट्यूबर नीतू अपने देवर की बारात में पूरे जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उनका अंदाज इतना शानदार है कि लोग न सिर्फ उनके डांस बल्कि उनके फैशन और स्टाइल की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. बारात के माहौल में उनका यह डांस मोमेंट किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा.
वायरल वीडियो में नीतू को आप सलमान खान के सुपरहिट गाने ‘लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर’ पर धमाकेदार डांस मूव्स करते देख सकते हैं. जैसे ही गाना बजता है, वह मुस्कुराते हुए बारातियों के बीच थिरकने लगती हैं. देवर की बारात में डांस करते हुए उनके चेहरे की खुशी अलग ही देखने को मिल रही है. उनके एक्सप्रेशन्स, एनर्जी और कॉन्फिडेंस देखकर आसपास खड़े लोग भी झूमने लगते हैं.
लुक की बात करें तो उन्होंने नीतू ने पिंक टोन का बेहद खूबसूरत हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना हुआ है. लहंगे के साथ उन्होंने हैवी जूलरी भी पहन रखी है, जो उनके लुक को रॉयल टच दे रही है. डीपनेक ब्लाउज के साथ उनका नेकलेस काफी जंच रह है और उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है.
उन्होंने अपने बालों को स्लीक तरीके से पीछे बांधा हुआ है, जिससे उनकी जूलरी और मेकअप दोनों अच्छे से हाईलाइट हो रहे हैं, न्यूड मेकअप, ग्लॉसी लिप्स और सॉफ्ट ग्लोइंग बेस उनके पूरे लुक को एलिगेंट बनाया है. आंखों पर उन्होंने काले चश्मे लगा रखे हैं जो डांस के दौरान सबका ध्यान खींच रहे हैं.
ट्रेडिशनल लहंगे के साथ ब्लैक सनग्लासेस पहनकर उन्होंने अपने स्टाइल में मॉडर्न ट्विस्ट एड कर दिया है. यही वजह है कि उनका यह फैशन फ्यूजन सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
यूट्यूबर नीतू ने अपने लाडले देवर की बारात में अपने डांस के साथ-साथ स्टाइल से भी लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस मस्ती भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क