IPS Couple Marriage: अंशिका और बिश्नोई का ये अंदाज जीत लेगा दिल, देखें उनकी खूबसूरत PHOTOS

यूपी कैडर की चर्चित जोड़ी IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों ही अधिकारी अपनी कार्यशैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं. यहां हम आपको उनकी सगाई और हल्दी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें दिखा रहे हैं.

Advertisement
केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की ये तस्वीरें जीत लेंगी दिल (Photo: ITG) केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की ये तस्वीरें जीत लेंगी दिल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

उत्तर प्रदेश कैडर के दो प्रभावशाली पुलिस अधिकारी केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली इस जोड़ी की केमिस्ट्री और प्रोफेशनलिज्म के लाखों प्रशंसक हैं.

हाल ही में उन दोनों की रिंग सेरेमनी और हल्दी की तस्वीरें सामने आईं जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं. यहां हम आपको उन दोनों की कुछ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरें दिखा रहे हैं.  

Advertisement

ये बरेली में तैनात IPS अंशिका वर्मा की हल्दी सेरेमनी की है जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.

इनकी सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इन दोनों ने अपनी सगाई में सलमान खान के गाने 'चल प्यार करेगी हां जी हां जी…' पर खूब डांस किया था और सबका दिल जीत लिया. खास बात यह रही कि एसपी ने अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर भी डांस किया जिससे माहौल और भी रोमांचक हो गया.

समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदारों के साथ-साथ जिले के कई आलाधिकारी भी शामिल हुए और नवदंपति को शुभकामनाएं दीं.

केके बिश्नोई अपनी सख्त कार्यशैली और साहसिक ऑपरेशन्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं जिसकी वजह से उन्हें संभल के दबंग एसपी भी कहा जाता है. वहीं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा अपनी कार्यशाली के साथ ही सादगी और सुंदरता के लिए भी जानी जाती हैं. 

Advertisement

आईपीएस अंशिका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 

इस शाही शादी के कार्यक्रम 27 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च 2026 को जोधपुर में रिसेप्शन के साथ संपन्न होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement