होली के बाद डैमेज हो गए बाल? ऐसे करें घर पर ही इलाज

होली खेलने के दौरान अगर आपके बालों में अंदर सूखे रंगों ने अपने डेरा डाल लिया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे कुछ उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आपके बालों की चमक फिर लौट आएगी. साथ ही बालों को पोषण भी मिल जाएगा.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

होली खेलते समय बालों में रंग न जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता. खूब बचाव करने के बावजूद बालों में सूखा रंग अंदर तक भर जाता है. होली पर जो रंग इस्तेमाल किया जाता है, अधिकतर समय वह कैमिकल से भरपूर होता है, जो आपके बालों का काफी नुकसान भी पहुंचा देता है. हालांकि, होली खेलने के बाद आपके पास कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनके जरिए आप बालों की चमक को वापस ला सकते हैं. 

Advertisement

अगर होली के बाद आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो गए हैं तो धोने से पहले उन्हें अच्छे से साफ कर लें. बालों में कंघी की मदद से सूखे रंग को जितना हो सके बाहर निकाल लें. इससे आपके बालों में फंसा सूखा रंग धोने से पहले ही बाहर आ जाएगा. 

अब बालों को ठंडे पानी से धोएं जिससे अधिकतर रंग उतर जाए. धोते समय एक माइल्ड ऑर्गेनिक शैंपू का इस्तेमाल करें. शैंपू के बाद डीप कंडीशनर लगाएं और धो लें. जब बाल आपके सूख जाएं तो हेयर सीरम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 

होली में इस्तेमाल होने वाले रंगों में कैमिकल होता है, जिस वजह से बालों का काफी नुकसान पहुंचता है. बालों को ज्यादा नरिशमेंट चाहिए होता है। इसलिए हेड वॉश के बाद हेयर मास्क भी लगा लेना और ज्यादा बेहतर है. हालांकि, इसे तुरंत नहीं बल्कि दो या तीन बाद लगाना ज्यादा बेहतर है. अच्छी केयर के लिए आप हेयर मास्क में नींबू, अंडे, दही और आंवला मिलाएं. इसके अलावा आप हेयर स्पा भी करवा सकती हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement