चेहरे पर भूलकर भी न लगाएं ये 6 चीजें, दाग-धब्बों और पिंपल्स से भर जाएगा आपका बेदाग चेहरा

सोशल मीडिया पर वायरल ब्यूटी हैक्स को अपनाने से पहले सावधान हो जाएं. पिंपल पर टूथपेस्ट, चेहरे पर नींबू या बेकिंग सोडा जैसी चीजें आपकी स्किन को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान पहुंचा सकती हैं. आज हम आपको ऐसी 6 चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें लगाने से चेहरा कील-मुंहासों से भर सकता है.

Advertisement
अगर आप नींबू का रस चेहरे पर लगाते हैं तो स्किन ड्राई हो सकती है.(Photo: ITG) अगर आप नींबू का रस चेहरे पर लगाते हैं तो स्किन ड्राई हो सकती है.(Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए ब्यूटी टिप्स वायरल होते रहते हैं. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स लोगों की रोजाना होने वाली समस्याओं के हल बताते ही रहते हैं. कोई कहता है पिंपल पर टूथपेस्ट लगा लो, तो कोई नींबू रगड़ने की सलाह देता है. लोगों को अक्सर ये नुस्खे सुनने में आसान और सस्ते लगते हैं, इसलिए वो बिना सोचे-समझे स्किन की परेशानियों से निजात पाने के लिए और अपने चेहरे को बेदाग बनाने के लिए इन्हें आजमा लेते हैं.

Advertisement

लेकिन सच ये है कि चेहरे की स्किन बहुत डेलिकेट/सेंसिटिव होती है. जो चीज शरीर के बाकी हिस्सों पर चल जाती है, वो जरूरी नहीं कि चेहरे के लिए भी उतनी ही सुरक्षित हो. गलत चीज लगाने से जलन, दाग, पिंपल्स और लंबे समय तक चलने वाली स्किन प्रॉब्लम हो सकती है. हालांकि, यूट्यूब और सोशल मडिया पर वायरल होते ये ट्रेंडी ट्रीटमेंट्स आपके चेहरे को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं. इस लिस्ट में टूथपेस्ट से लेकर नींबू का रस तक शामिल हैं. ये कुछ चीजें आपको सुरक्षित लग सकती हैं, लेकिन असल में ये सभी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

1. पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना: अक्सर लोग सोचते हैं कि टूथपेस्ट पिंपल को सुखा देता है और वो जल्दी ठीक हो जाएगा. लेकिन टूथपेस्ट दांत साफ करने के लिए बना होता है, स्किन के लिए नहीं. इसमें बहुत सारे ऐसे केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. मेंथॉल और अन्य क्लिनिंग एजेंट्स स्किन को खराब कर सकते हैं.

Advertisement

इसे लगाने से शुरुआत में पिंपल सूखता हुआ लग सकता है, लेकिन असल में यह स्किन को ज्यादा ड्राई कर देता है. इससे रेडनेस, जलन और छिलने जैसी समस्या हो सकती है. कई बार पिंपल और ज्यादा भड़क जाता है.

2. नींबू का रस: नींबू को लोग नेचुरल ब्लीच समझकर सीधे चेहरे पर लगा लेते हैं. ये बात बिल्कुल सही है कि नींबू में विटामिन सी होता है, लेकिन ये बहुत ज्यादा एसिडिक भी होता है. इसे सीधे चेहरे पर लगाने से स्किन में जलन हो सकती है. अगर इसे लगाने के बाद आप धूप में निकल जाएं, तो स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है और दाग पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. कई लोगों को इससे एलर्जी या रैशेज भी हो सकते हैं.

3. बेकिंग सोडा: कुछ लोग स्किन को साफ और चमकदार बनाने के लिए बेकिंग सोडा से स्क्रब करते हैं. लेकिन बेकिंग सोडा का pH लेवल स्किन से बिल्कुल अलग होता है. जब आप इसे चेहरे पर लगाते हैं, तो ये स्किन के नेचुरल ऑयल्स को खत्म कर देता है. इससे स्किन ड्राई, खुरदरी और सेंसिटिव हो जाती है. अगर आप इसे रेगुलर इस्तेमाल करते हैं तो चेहरे पर मुंहासों और जलन की समस्या बढ़ सकती है.

4. बॉडी लोशन: बॉडी लोशन शरीर की मोटी स्किन को नमी देने के लिए तैयार किया जाता है. इसमें खुशबू और कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं. चेहरे की स्किन ज्यादा नाजुक होती है और उसकी जरूरतें अलग होती हैं. अगर आप बॉडी लोशन चेहरे पर लगाते हैं, तो रोमछिद्र बंद हो सकते हैं. इससे पिंपल्स और ऑयली स्किन की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए हमेशा चेहरे के लिए खास तौर पर बना मॉइश्चराइजर ही इस्तेमाल करें.

Advertisement

5. बहुत गर्म पानी: सर्दियों में या थकान के बाद गर्म पानी से चेहरा धोना अच्छा लगता है. लेकिन बहुत गर्म पानी स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ये स्किन के नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है, जिससे चेहरा रूखा और बेजान लगने लगता है. जिन लोगों को पहले से ड्राइनेस या लालिमा की समस्या है, उनके लिए गर्म पानी हालात और खराब कर सकता है. इसलिए हमेशा हल्के गुनगुने या सामान्य तापमान के पानी का इस्तेमाल करें.

6. रबिंग अल्कोहल: कुछ लोग सोचते हैं कि रबिंग अल्कोहल लगाने से पिंपल सूख जाएगा. लेकिन ये स्किन को जरूरत से ज्यादा ड्राई कर देता है. जब स्किन बहुत ज्यादा सूख जाती है, तो वो खुद को बचाने के लिए और ज्यादा ऑयल बनाती है. इससे पिंपल और बढ़ सकते हैं. साथ ही स्किन में जलन, लालपन और सूजन भी हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement