Folding Faster Tips: घर के काम करते समय सबसे ज्यादा जिन दो कामों को करने में सबसे ज्यादा आलस आता है, वो काम हैं कपड़े धोना और उनको फोल्ड करके रखना. इन दोनों ही काम में लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है और इसलिए लोग इनसे बचने के बहाने ढूंढ़ते हैं. वॉशिंग मशीन कपड़े धो देती है, ड्रायर या धूप उन्हें सुखा देती है, लेकिन उसके बाद की फोल्डिंग और अलमारी में जमाने का काम अक्सर टलता ही रहता है. अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये आसान और प्रैक्टिकल ट्रिक्स आपके बहुत काम आएंगे.
कपड़ों को सीधे हैंगर पर टांगे
कपड़े सूखते ही उन्हें फोल्ड करने की बजाय सीधे हैंगर पर टांग दें. शर्ट, कुर्ते, साड़ियां, जैकेट या ऑफिस वियर को तुरंत टांगने से उनमें सिलवटें नहीं पड़तीं और उनमें प्रेस की जरूरत भी कम पड़ती है. अगर अलमारी में जगह कम है तो दरवाजे के पीछे हुक लगाएं , आप चाहे तो एक्स्ट्रा रॉड भी फिट करवा सकते हैं.
फोल्ड नहीं, रोल करें
टी-शर्ट, पजामा, बच्चों के कपड़े या जिम वियर को नॉर्मल तरीके से फोल्ड करने की बजाय रोल करें. इससे दराज में ज्यादा कपड़े आ जाते हैं और कपड़े ढूंढना भी आसान हो जाता है. बेडशीट सेट को रोल करके उसी के तकिए के कवर में रख दें, अगली बार बिस्तर लगाते समय सब एक साथ मिल जाएगा.
फोल्डिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें
इन सबके अलावा आजकल तो मार्केट में फोल्डिंग बोर्ड भी मिलते हैं, जिनकी हेल्प से आप एक जैसे साइज में कपड़े जल्दी फोल्ड कर सकते हैं. ये खासकर बच्चों की अलमारी या छोटे स्पेस के लिए काफी सही होते हैं.
छोटे-छोटे लोड में कपड़े धोएं
पूरे हफ्तेभर के कपड़े एक साथ धोने से ढेर लग जाता है और काम भारी लगने लगता है. इसलिए जितना हो 2 से 3 दिन में ही छोटे-छोटे कपड़ों को धोने की ट्राई कीजिए, इससे फोल्डिंग में भी आसानी होती है और काम का प्रेशर भी कम पड़ता है.
हर मेंबर की अलग बास्केट
इसके अलावा अपने घर में हर मेंबर के लिए एक लॉन्ड्री बास्केट रखें, इसके आपको काम काफी हल्का हो जाएगा. एक तो कपड़े सूखने के बाद इधर-उधर नहीं होंगे. इसके अलावा हर सदस्य अपने कपड़ों को खुद फोल्ड करके अपने तरीके से अपनी अलमारी में सेट भी कर पाएगा.
लॉन्ड्री का सहारा लें
आजकल कई शहरों में वॉश-एंड-फोल्ड सर्विस भी मिलती है, हालांकि यह उन लोगों के लिए सही है. जिनके पास समय नहीं होता है, अगर आपके पास समय की कमी है या आप ऑफिस जाते हैं, तो कभी-कभी आप यह ऑप्शन भी ले सकते हैं.
कपड़े साफ और ठीक तरीके से रखना बहुत जरूरी है, लेकिन उसके लिए खुद को परेशान करना भी जरूरी नहीं. इन आसान तरीकों से फोल्डिंग को तेज, आसान और स्ट्रेस-फ्री बनाया सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क