भिंडी की सब्जी में कब डालना चाहिए नमक? 90% लोग कर देते हैं ये गलती

अक्सर भिंडी की सब्जी बनाते समय वह चिपचिपी और लसलसी हो जाती है. इसका सबसे बड़ा कारण गलत समय पर नमक डालना है. आइए जानते हैं कि भिंडी को कुरकुरा बनाने के लिए नमक कब डालना चाहिए. नमक डालने का सही समय जानकर आप दोबारा कभी चिपचिपी भिंडी की सब्जी नहीं बनाएंगे.

Advertisement
भिंडी की सब्जी में पानी नहीं डालते हैं. (PHOTO:ITG/AI ) भिंडी की सब्जी में पानी नहीं डालते हैं. (PHOTO:ITG/AI )

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

गर्मियों के मौसम में लौकी, कद्दू और भिंडी की सब्जी खूब बनाई जाती है, इस मौसम में भिंडी की सब्जी लगभग हर भारतीय घर में बनती है. लेकिन अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि भिंडी चिपचिपी या लसलसी हो जाती है और उसका टेस्ट भी बिगड़ जाता है. आपकी एक गलती बिना पानी डाले भी भिंडी की सब्जी को चिपचिपी बना देती है.

हर सब्जी को बनाने का तरीका अलग होता है, मगर कई बार लोग हर सब्जी को एक जैसा बनाने की गलती कर बैठते हैं. भिंडी वैसे तो बहुत आसान सब्जी है, जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं, लेकिन इस सब्जी को बनाते समय अक्सर ही लोग गलती कर बैठते हैं कि जिससे वो गीली हो जाती है. 

Advertisement

सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इसका सबसे बड़ा कारण नमक डालने का गलत समय होता है, जिसे करीब 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते. अगर आपकी भी भिंडी की सब्जी लसलसी बन रही है तो आप भी जान लीजिए कि इस सब्जी में कब नमक डालना सही होता है.

नमक डालने का सही समय क्या है?

भिंडी बनाते समय नमक हमेशा आखिर में या लगभग पकने के बाद डालना चाहिए. जब आप भिंडी को काटकर सीधे कड़ाही में डालते हैं और शुरुआत में ही नमक डाल देते हैं, तो नमक भिंडी से पानी छोड़ने लगता है. यही पानी भिंडी को चिपचिपा बना देता है, इसलिए जब भी भिंडी को बनाएं तो उसके पकने के बाद ही नमक डालें और उसके थोड़ी देर बाद ही गैस बंद कर दें.

शुरुआत में नमक क्यों नहीं डालना चाहिए?

Advertisement

नमक एक ऐसी चीज है जो सब्जियों से नमी बाहर निकालता है. भिंडी में पहले से ही हल्की चिपचिपाहट होती है, और जब नमक शुरुआत में डालते हैं तो यह नमी बढ़ जाती है और सब्जी लसलसी हो जाती है. इससे भिंडी कुरकुरी नहीं बन पाती और उसका स्वाद भी फीका लगने लगता है, इसलिए पहले नमक नहीं डालना चाहिए.

भिंडी को कुरकुरी बनाने के आसान टिप्स

  • भिंडी को धोने के बाद पूरी तरह सुखा लें, पानी बिल्कुल न रहे.
  • काटने के बाद तुरंत कड़ाही में डालें, देर तक खुला न रखें.
  • शुरुआत में तेज आंच पर भिंडी को हल्का भूनें.
  • नमक हमेशा आखिर में डालें.
  • चाहें तो थोड़ा नींबू रस या अमचूर पाउडर डाल सकते हैं, इससे चिपचिपाहट कम होती है.

एक छोटी सी गलती, बड़ा फर्क

अक्सर लोग जल्दी में सभी मसाले एक साथ डाल देते हैं, जिसमें नमक भी शामिल होता है. लेकिन भिंडी के मामले में यही छोटी सी गलती पूरी सब्जी का टेक्सचर खराब कर देती है.

अगर आप सही समय पर नमक डालते हैं, तो भिंडी की सब्जी न सिर्फ देखने में अच्छी लगेगी बल्कि खाने में भी कुरकुरी और टेस्टी भी बनेगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement