रोज जरूर खाएं एक चम्मच देसी घी, मिलेंगे इतने फायदे

देसी घी प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स का बढ़िया सोर्स होता है. इसका सेवन आपके पाचन को दुरुस्त रखता है और यह त्वचा के लिए भी लाभकारी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 05 जून 2024,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

हर घर में बुजुर्गों के मुंह से देसी घी खाने के बारे में सुना होगा. घी में हेल्दी फैट पाया जाता है जो हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है. यह शरीर को ताकत देने के साथ ही कई लाभ पहुंचाता है और बीमारियों से बचाता है. घी का सेवन आपके पाचन को दुरुस्त रखता है. इसके अलावा यह त्वचा के लिए लाभकारी है.  घी में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के भरपूर मात्रा में होते हैं. इसलिए हर किसी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए. आइए जानते हैं कि घी को डाइट में शामिल करने के क्या-क्या फायदे होते हैं. 

Advertisement

पाचन को करे बेहतर
घी का सेवन करने से पेट को स्वस्थ रहता है क्योंकि इसमें जरूरी पोषक तत्वों और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. घी विटामिन ए और ई का सोर्स होता है जो हेल्दी लिवर, संतुलित हार्मोन और प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी है.  

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
घी ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है जो शरीर को बीमारियों से लड़ने वाली टी सेल्स का उत्पादन करने में मदद करता है. 

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए
घी में हेल्दी फैट होता है जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है. घी दूसरे तरह के फैट की तरह दिल की बीमारी का कारण नहीं बनता है. घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है, जो कैंसर रोधी घटक है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी बनाते हैं.

स्किन को रखे हाइड्रेटेड
घी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि ये स्किन को पोषण देता है और हाइड्रेटेड रखता है. घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन को टाइट रखते हैं और उम्र के निशान कम करते हैं.

Advertisement

बालों के लिए असरदार

क्योंकि घी में विटामिन ई होता है जो बालों के लिए शानदार है. यह बालों को अंदर से मजबूत बनाता है और उसे पोषण देता है. बालों को मजबूती देने के लिए कई लोग घी भी बालों में लगाते हैं. हालांकि अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो आप मजबूत बाल हासिल कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement