Moringa for Hair Growth: रफ और बेजान बालों में आ जाएगी नई जान, बस इस तरह से करें मोरिंगा का इस्तेमाल

Moringa for Hair Growth: अगर आप बालों के टूटने-झड़ने की समस्या से परेशान हैं और कोई नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं तो मोरिंगा आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे मोरिंगा को अपनी डाइट और हेयर केयर रूटीन में शामिल करके आप बालों से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं.

Advertisement
मोरिंगा है बालों के लिए वरदान (Photo- ITG) मोरिंगा है बालों के लिए वरदान (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

Moringa for Hair Growth: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का सबसे बुरा असर हमारे बालों पर पड़ा है. कम उम्र में ही बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. अच्छी बात यह है कि खान-पान और सही लाइफस्टाइल की मदद से बालों से जुड़ी इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है. मोरिंगा की पत्तियां एक ऐसा ही नेचुरल उपाय हैं. 

Advertisement

मोरिंगा में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. इसमें विटामिन A, विटामिन C और B विटामिन्स (जैसे B6 और बायोटिन) भरपूर मात्रा में होते हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं. खास तौर पर विटामिन A बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल घने व मजबूत बनते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि हेल्दी बालों को आप मोरिंगा पाउडर को कैसे अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.

डाइट में शामिल कर
मोरिंगा पाउडर को आसानी से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे स्मूदी में मिलाकर पीया जा सकता है, जिससे यह एक हेल्दी ड्रिंक बन जाता है. इसके अलावा इसे गर्म पानी में डालकर चाय की तरह भी पिया जा सकता है. अगर कोई स्मूदी या चाय पसंद नहीं करता तो इसे पानी या जूस में मिलाकर भी लिया जा सकता है. इसे सूप, सलाद और सब्जियों में भी छिड़का जा सकता है.

Advertisement

बालों में मोरिंगा ऑयल का इस्तेमाल
मोरिंगा ऑयल भी बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे हल्का गर्म करके स्कैल्प पर 10–15 मिनट तक मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसके अलावा मोरिंगा ऑयल को नारियल या आर्गन ऑयल के साथ मिलाकर हेयर मास्क की तरह लगाने से बालों में चमक आती है और टूटना कम होता है.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी हेयर केयर रूटीन में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement