OMG! पेशाब की थैली में निकली ऐसी चीज, रिपोर्ट देख डॉक्टर्स के उड़ गए होश

एक व्यक्ति के पेट में काफी समय से दर्द हो रहा था और वह उसे नॉर्मल दर्द समझ रहा था. जब पेट दर्द असहनीय हुआ तो वह डॉक्टर के पास गया. डॉक्टर्स ने उसे कुछ जांच कराने के लिए कहा. जब रिपोर्ट्स सामने आई तो डॉक्टर्स रिपोर्ट देखकर दंग रह गए क्योंकि उसके मूत्राशय की थैली में एक ऐसी चीज फंसी हुई थी जिसके बारे में डॉक्टर्स भी नहीं समझ पा रहे थे.

Advertisement
(Image credit: Getty images) (Image credit: Getty images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

गलत खान-पान के कारण कई बार पेट दर्द होने लगता है. इसके बाद जब दर्द अधिक होने लगता है तो सभी डॉक्टर के पास जाते हैं और फिर डॉक्टर उनकी कंडिशन देखकर दर्द का सही कारण बताते हैं. हाल ही में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति के पेट के निचले हिस्से में दर्द हुआ. जब वह डॉक्टर के पास गया तो डॉक्टर्स ने जांच कराने के लिए कहा. रिपोर्ट में उसके पेट में ऐसी चीज दिखी जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. यह मामला मध्यप्रदेश के भिंड जिले का है. पूरा मामला क्या है? अब यह भी जान लीजिए. 

Advertisement

रिपोर्ट में यह बात आई सामने

(Image credit: Getty images)

के मुताबिक, एक व्यक्ति के पेट में नीचे की ओर काफी लंबे समय से दर्द हो रहा था. जब दर्द सहन नहीं हुआ तो वह भिंड के जिला अस्पताल में गया. हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने उसे ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे करवाने के लिए कहा. जब रिपोर्ट आई तो डॉक्टर्स भी देखकर हैरान हो गए. रिपोर्ट में दिखा कि व्यक्ति के यूरिनरी ब्लैडर (पेशाब की थैली) में कील फंसी हुई है, जिसके कारण उसका दर्द इतना बढ़ गया है.

1 साल से फंसी थी कील  

जिला अस्पताल भिंड के सर्जन डॉ प्रतीक मिश्रा के मुताबिक, इस बात का पता नहीं चल पाया है कि लोहे की कील व्यक्ति के ब्लैडर में पहुंची कैसे? वह कील लगभग एक साल से उसके ब्लैडर में फंसी हुई थी. रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी. इस पर व्यक्ति और उसके परिजनों ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह ऑपरेशन का खर्च उठा पाएं. इस पर डॉक्टर्स ने परिजनों को समझाया और उसका ऑपरेशन किया. बताया जा रहा है कि वह अब पूरी तरह से ठीक हो चुका है.

Advertisement

कई डॉक्टर्स ने मिलकर किया ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर् की टीम में एनीस्थीसिया स्पेशलिस्ट, सर्जिकल स्पेशलिस्ट जैसे कई एक्सपर्ट शामिल थे. उन्होंने एक घंटे के मुश्किल ऑपरेशन के बाद कील को मरीज के पेट से बाहर निकाला था. डॉक्टर्स के लिए काफी बड़ी चुनौती थी क्योंकि कील काफी नुकीली थी और ब्लैडर से बाहर निकालते समय वह नुकसान भी पहुंचा सकती थी.

पहले भी आ चुके हैं कई मामले

जानकारी के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है जब किसी व्यक्ति के शरीर से ऐसी चीज मिली हो. कुछ समय पहले डॉक्टर्स ने मार्च में एक ट्यूनीशियाई महिला के यूरिनरी ट्रैक में संक्रमण पाया था, जांच में पता चला था कि उसके मूत्राशय में एक शॉट ग्लास फंसा हुआ था. इसके अलावा एक मामला और सामने आया था कि एक बच्चे की नाक में 10 साल पहले सिक्का फंसा था और 10 साल बाद उसे जब छींक आई तब वह वापस आया.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement