IND vs NZ Final: भारत-न्यूजीलैंड मैच देखने पहुंचीं ये हस्तियां... आकाश अंबानी, रोहित शर्मा और प्रीति जिंटा आए नजर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 फाइनल की खिताबी जंग शुरू हो चुकी है. इस मैच को देखने के लिए क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे भी स्टेडियम में पहुंचे हैं.

Advertisement
भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने पहुंचे सेलिब्रिटी (Photo: Instgram screegrab) भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने पहुंचे सेलिब्रिटी (Photo: Instgram screegrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है. इस महामुकाबले को देखने के लिए न केवल क्रिकेट प्रेमी, बल्कि बॉलीवुड और बिजनेस जगत की हस्तियां भी स्टेडियम में मौजूद हैं.

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ स्टेडियम में टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं. वहीं, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की मौजूदगी ने स्टैंड्स की चमक और बढ़ा दी है. मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है तो वहीं स्टैंड्स में सितारों का यह जमावड़ा इस फाइनल को और भी भव्य बना रहा है.

Advertisement

आकाश अंबानी भी पहुंचे अहमदाबाद 

आकाश अंबानी भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं. एयरपोर्ट से उनकी कई तस्वीरें सामने आईं. इनमें वो टीम इंडिया की जर्सी पहने नजर आए. 

 
प्रीति जिंटा भी मैच देखने पहुंचीं

प्रीति जिंटा ने रेड कलर की स्पोर्ट्स टीशर्ट और जींस पहनी हुई थी. आंखों में चश्मा लगाए प्रीति काफी सुंदर और कूल लग रही थीं.

 

रितिका के साथ पहुंचे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा टीम इंडिया को चीयर्स करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे तो उनका काफी कूल लुक नजर आया. रोहित ने व्हाइट टीशर्ट, बीज पैंट्स, क्रीम शूज और सिर पर टोपी लगाई हुई थी. वहीं, उनकी पत्नी रितिका ने ब्लैक कलर का ट्राउजर और टॉप पहना था. 

माही भी पहुंचे अहमदाबाद

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे. ऑल ब्लैक लुक में धोनी काफी कूल लग रहे थे.

Advertisement

ब्लैक टीशर्ट और अपने सिग्नेचर कूल अंदाज में धोनी जैसे ही बाहर निकले, फैंस की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement