Expired Talcum Powder Reuse Hacks: एक्सपायर्ड टेलकम पाउडर को कूड़ेदान में फेंकने की न करें भूल! मिनटों में आसान कर देगा 5 बड़े काम

How To Use Expired Talcum Powder: अक्सर लोग एक्सपायरी डेट देखते ही पुराने टेलकम पाउडर को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही एक्सपायर पाउडर जूतों की बदबू मिटाने, चींटियों को भगाने और किचन की जिद्दी चिपचिपाहट साफ करने जैसे 5 बड़े घरेलू कामों में रामबाण साबित हो सकता है.

Advertisement
आपका एक्सपायर हो चुका पाउडर घर से चीटियों को भी भगा सकता है. (Photo: ITG) आपका एक्सपायर हो चुका पाउडर घर से चीटियों को भी भगा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

How To Use Expired Talcum Powder: जब भी बाजार खरीदारी करने जाते हैं तो ऐसी बहुत सी चीजें घर ले आते हैं, जिनका इस्तेमाल उतना नहीं किया जाता है. इनमें टेलकम पाउडर का नाम भी शामिल है. गर्मियों में ठंडक पाने के लिए हर कोई घर में टेलकम पाउडर ले तो आता है, लेकिन उसे लगाना अक्सर भूल ही जाता है. पाउडर का डिब्बा घर की अलमारी, ड्रेसिंग टेबल या बाथरूम के किसी कोने में ही महीनों तक पड़ा रह जाता है. फिर एक दिन अचानक उसकी एक्सपायरी डेट दिखती है और आप बिना सोचे-समझे उसे कूड़ेदान में फेंक देते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि एक्सपायर होते ही ये किसी काम का नहीं रहता, लेकिन सच ये है कि पुराना टेलकम पाउडर भी घर के कई छोटे-बड़े काम आसान बना सकता है.

Advertisement

ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्सपायर हो चुका पाउडर कई बार बड़े काम की चीज साबित हो सकता है. यानी अगली बार एक्सपायर टेलकम पाउडर दिखे, तो उसे फेंकने से पहले उसके ये आसान और काम के इस्तेमाल जरूर जान लें.

जूतों की बदबू करेगा दूर: एक्सपायर हो चुका टेलकम पाउडर जूतों की बदबू दूर करने के काम आ सकता है. अगर जूतों से पसीने की वजह से बदबू आने लगी है, तो थोड़ा सा एक्सपायर टेलकम पाउडर उसमें छिड़क दें. इसे कुछ घंटों या पूरी रात के लिए छोड़ दें. ये पाउडर नमी सोख लेता है, जिससे बदबू कम हो सकती है.

अलमारी और बैग को रखें फ्रेश: पुराने बैग या अलमारी में कई बार सीलन जैसी बदबू आने लगती है. ऐसे में एक छोटे खुले डिब्बे में पाउडर भरकर अलमारी या बैग में रख सकते हैं. इसकी खुशबू अंदर की बदबू कम करने में मदद करती है.

Advertisement

घर में चींटियों से राहत: गर्मियों में घरों में चींटियां अक्सर बहुत परेशान करती हैं. एक्सपायर पाउडर को उन जगहों पर छिड़क सकते हैं जहां चींटियां ज्यादा आती हैं. इसकी तेज खुशबू चींटियों को दूर रखने में मदद कर सकती है.

चिपचिपे हिस्सों की सफाई में मददगार: रसोई या घर की कुछ जगहें समय के साथ बहुत ज्यादा चिपचिपी हो जाती हैं. वहां पर तेल और चिकनाहट जम जाती है. उन जगहों को साफ करने के लिए वहां थोड़ा पाउडर डालकर कपड़े से साफ करें. पाउडर एक्स्ट्रा तेल सोख लेता है, जिससे सफाई आसान हो जाती है.

बेड और कमरे को महका सकता है: अगर कमरे या बेड को हल्का खुशबूदार बनाना चाहते हैं, तो बेडशीट के कोनों पर थोड़ा सा टेलकम पाउडर छिड़क सकते हैं. इससे ताजगी महसूस होती है और कमरा भी फ्रेश लगता है.

इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
एक्सपायर हो चुके टेलकम पाउडर को स्किन या चेहरे पर इस्तेमाल करने की भूल बिल्कुल भी न करें. कई रिपोर्ट्स में ज्यादा या गलत तरीके से टेलकम पाउडर इस्तेमाल करने को नुकसानदायक बताया गया है. इसलिए इसे केवल घर के कामों में ही इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement