How to store sugarcane juice: गर्मी में लंबे समय तक गन्ने का जूस रहेगा फ्रेश, घर पर इन असरदार तरीकों से करें स्टोर, नहीं बदलेगा रंग और स्वाद

गन्ने का जूस जल्दी ऑक्सीडाइज होकर काला पड़ने लगता है और स्वाद बदल देता है. इसे लंबे समय तक ताजा रखने के लिए एयरटाइट बोतलों का इस्तेमाल, नींबू का रस मिलाना और सही तरीके से फ्रीज करना सबसे कारगर तरीके हैं. आइए गन्ने के रस की ताजगी बरकरार रखने के आसान देसी तरीके जानते हैं.

Advertisement
गन्ने के जूस पीने से फौरन एनर्जी मिलती है. (PHOTO:ITG/AI) गन्ने के जूस पीने से फौरन एनर्जी मिलती है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

How to store sugarcane juice: गर्मियों के मौसम में जूस और शरबत पीने से ही शरीर को ठंडक मिलती है और इन दोनों का पीने का अपना एक अलग मजा भी होता है. इस मौसम में हर गली-नुक्कड़ पर गन्ने की जूस की दुकान नजर आ ही जाती है और लोग गन्ने के जूस को पीना काफी पसंद भी करते हैं तो यह तो गर्मी से राहत दिलाता है और किफायती भी होता है. 10 रुपये में गन्ने का जूस मिल जाता है, लेकिन गन्ने के जूस का कुछ समय बाद ही टेस्ट बिगड़ने लगता है, अगर इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए.

Advertisement

कुछ ही घंटों में इसका टेस्ट, कलर और ताजगी बदलने लगती है. ऐसे में आइए घर पर गन्ने के रस को लंबे समय तक ताजा रखने के आसान तरीके जानते हैं. कुछ देसी नुस्खों की मदद से आप घर पर आसानी से गन्न के जूस को लंबे टाइम तक स्टोर करके रख सकते हैं, जिससे उसकी ताजगी पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा.

गन्ने का रस जल्दी खराब क्यों होता है?

गन्ने के जूस में पानी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, यही वजह है कि बैक्टीरिया इसमें तेजी से बढ़ते हैं. जैसे ही रस निकाला जाता है, वह हवा के संपर्क में आता है और ऑक्सीडेशन शुरू हो जाता है. इससे उसका कलर गहरा पड़ सकता है और टेस्ट भी बदल जाता है. 

इन आसान तरीकों से गन्ने के जूस को करें स्टोर

अगर आप गन्ने का रस कुछ घंटों से ज्यादा समय तक रखना चाहते हैं, तो सबसे आसान तरीका उसे तुरंत फ्रिज में रखना है.जूस को हमेशा साफ और एयरटाइट बोतल में भरें. इससे हवा कम लगेगी और ताजगी बनी रहेगी. फ्रिज में रखा गन्ने का रस 1 से 2 दिन तक ठीक रह सकता है.

Advertisement

अगर ज्यादा दिनों के लिए स्टोर करना हो, तो फ्रीज करना बेहतर ऑप्शन है. आप गन्ने के जूस को आइस ट्रे या फ्रीजर-सेफ कंटेनर में रख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर फ्रिज में धीरे-धीरे डीफ्रॉस्ट करें. इससे टेस्ट काफी हद तक बरकरार रहता है.

गन्ने के जूस को ताजा रखने के लिए उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाना भी फायदेमंद है. नींबू की खटास ऑक्सीडेशन के प्रोसेस को स्लो करता है. चाहें तो थोड़ा अदरक का रस भी मिला सकते हैं, इससे टेस्ट और ताजगी दोनों बढ़ती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

गन्ने के जूस को स्टोर करते हुए इन बातों का हमेशा ध्यान रखें कि जूस को निकालते ही स्टोर करें, बार-बार बोतल न खोलें, और जल्दी से जल्दी इस्तेमाल करें. सही तरीके अपनाकर आप गन्ने के रस की ताजगी लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement