सर्दियों के मौसम में बाजार ताजी और सस्ती फूलगोभी से भरे रहते हैं, अब सर्दियां अपने आखिरी पड़ाव पर हैं. ठंड में तो फूल गोभी लोग खूब खाते हैं, लेकिन गर्मी आते ही गोभी मार्केट से गायब हो जाती है. अगर आप भी गोभी खाना बहुत पसंद है तो इसे लंबे समय के लिए स्टोर करने का यही सही समय है.
अगर आप सही तरीका अपनाते हैं तो फूलगोभी को 5–6 महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है और उसका टेस्ट भी ताजा और रंग भी लगभग वैसा ही बना रहता है. आइए फूलगोभी को स्टोर करने के आसान और असरदार तरीके जानते हैं.
अगर आप फूलगोभी को गर्मियों में भी लगातार खाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अभी से सही कदम उठाने की जरूरत है. सर्दियां अपने आखिरी पड़ाव पर है और उस समय गोभी काफी सस्ते रेट में भी मिलती है, इसलिए आप इनको खरीदकर घर ले आएं और उनको स्टोर करके रख लें, ताकि आप गर्मियों में भी गोभी की सब्जी और पराठों का लुफ्त उठा पाएं.
सबसे पहले बाजार से फ्रेश और सख्त फूलगोभी खरीद कर लाएं. ध्यान रखें कि उसमें काले धब्बे, ज्यादा नरमी या खराब स्मेल न हो. सफेद और टाइट फूल वाली गोभी स्टोर करने के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है, घर लाकर इसके हरे पत्ते हटा दें और गोभी को मिडियम साइज के टुकड़ों में काट लें. बहुत छोटे टुकड़े न करें, क्योंकि फ्रीज मे रखने के बाद वे ज्यादा सॉफ्ट हो सकते हैं.
अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें एक छोटा चम्मच नमक डाल दें. जब पानी अच्छे से उबलने लगे,तब कटे हुए फूलगोभी के टुकड़ों को उसमें 3 से 4 मिनट के लिए डालें, इस प्रोसेस को ब्लांचिंग कहा जाता है.ऐसा करने से गोभी में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं और उसकी फ्रेशनेस लंबे समय तक बनी रहती है.
उबलते पानी से निकालकर सीधे फूलगोभी को बर्फ वाले ठंडे पानी मे डाल दीजिए. इससे सब्जी के पकने का प्रोसेस रूक जाता है और सब्जी की शेप भी बिल्कुल खराब नहीं होती है. कुछ मिनटों के बाद पानी से गोभी को निकालकर अच्छी तरह से कपड़े में सुखा लें. फूलगोभी को अच्छी तरह से सुखा लें, क्योंकि अगर गोभी में थोड़ी भी नमी रह जाती है तो फ्रिजर में रखने के बाद उसेंं बर्फ जमने का चॉन्स रहता है.
जब गोभी पूरी तरह सूख जाए, तो उसे एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में भी भरकर रख सकते हैं. ध्यान रखें कि बैग में एक्स्ट्रा हवा ना हो, इसलिए उसे पहले ही निकाल दें. फूलगोभी को स्टोर करने के बाद आप इसे फ्रीजर में रख दें. इस तरीके से स्टोर की गई फूलगोभी 5–6 महीने तक आराम से चल जाती है और आप गर्मियों में सीधे फ्रीजर से निकालकर सब्जी, पराठा या पुलाव में बना सकते है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क