Pillow Cleaning Hacks: बिना वॉशिंग मशीन नए जैसा सफेद और चमकदार बनेगा पुराना तकिया, 5 मिनट में गायब होंगे जिद्दी पीले दाग

Pillow Cleaning Hacks: अगर आपके तकिए भी पीले और गंदे हो गए हैं, तो उन्हें फेंकने की गलती न करें. आप बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू जैसे आसान घरेलू उपायों की मदद से पुराने और जिद्दी दागों को हटा सकते हैं.

Advertisement
तकिए के पीले दाग हटाने में बेकिंग सोडा और सिरके से बना सॉल्यूशन इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG) तकिए के पीले दाग हटाने में बेकिंग सोडा और सिरके से बना सॉल्यूशन इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:42 AM IST

जब भी सुकून से सोने की बात आती है, तो लोगों को साफ-सुथरी चादर, सॉफ्ट-सॉफ्ट तकिए की याद आती है. अक्सर घरों में तकियों को कवर पहनाकर रखते हैं, लेकिन जब भी वो ये कवर उतारते हैं तो उस पर जमे पीले और गंदे दाग देखकर सारा मूड खराब हो जाता है. पसीने और धूल की वजह से तकिया इतना भद्दा दिखने लगता है कि मन करता है इसे अभी कचरे में फेंक दें और नया खरीद लाएं.

Advertisement

अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो रुकिए! पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है. आपका वही पुराना पीला तकिया फिर से दूध जैसा सफेद चमक सकता है. घर में मौजूद बस कुछ आसान चीजों का सॉल्यूशन बनाकर आप तकिए के जिद्दी दागों की छुट्टी कर सकते हैं और अपने तकिए को बिल्कुल नया जैसा बना सकते हैं. चलिए जानते हैं वो तरीका, लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि आखिर तकिए गंदे होते क्यों हैं.

आखिर तकिए पीले क्यों हो जाते हैं?
तकिए का धीरे-धीरे पीला पड़ जाना एक बहुत ही आम बात है. इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं. इनमें सोते समय आने वाला पसीना, शरीर का नेचुरल ऑयल, स्किन केयर प्रोडक्ट्स या लोशन और गीले बालों के साथ सोना शामिल है.

ये सारी चीजें धीरे-धीरे तकिए में जमा हो जाती हैं और हवा के संपर्क में आकर दाग और भी गहरे हो जाते हैं. यही वजह है कि सिर्फ नॉर्मल धुलाई से ये दाग नहीं निकलते.

बेकिंग सोडा और सिरके का सॉल्यूशन:  
अगर आपके तकिए पर हल्के पीले दाग हैं और बदबू भी आ रही है, तो बेकिंग सोडा और सिरके का सॉल्यूशन बहुत असरदार है.

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल:
1. इसे बनाने के लिए 1/2 कप बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी चाहिए होगा.
2. बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
3. इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं.
4. इसे 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें.
5. अब तकिए को वॉशिंग मशीन में गर्म पानी से धो लें. आखिर में एक एक्स्ट्रा रिंस जरूर चलाएं ताकि कोई बदबू न रहे.

नींबू और धूप 
अगर तकिया ज्यादा पुराना है और पीला पड़ चुका है, तो नींबू और धूप का कॉम्बिनेशन बहुत काम आता है.

कैसे करें इस्तेमाल:
1. इसके लिए आपको 1 पार्ट नींबू का रस और 2 पार्ट गुनगुना पानी चाहिए.
2. दोनों को मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इसे तकिए के पीले हिस्सों पर स्प्रे करें.
3. तकिए को 2–3 घंटे तेज धूप में रखें. बाद में नॉर्मल तरीके से धो लें.
4. नींबू का एसिड और धूप की UV किरणें मिलकर तकिए को नेचुरल तरीके से सफेद करती हैं.

फिर से पीले न हों तकिए, इसके लिए अपनाएं ये टिप्स

1.पिलो प्रोटेक्टर जरूर लगाएं: ये पसीने और ऑयल को अंदर जाने से रोकता है.
2. हर 3 महीने में धोएं: ज्यादा देर तक इंतजार न करें.
3. पूरी तरह सुखाएं: गीला तकिया फंगस और बदबू पैदा कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement