लिपस्टिक हो या स्याही... कपड़ों से कैसे निकालें ये जिद्दी दाग, ये ट्रिक्स आएंगी काम

कई बाद कपड़ों पर लिपस्टिक, स्याही, ग्रीस आदि के जिद्दी दाग लग जाते हैं जो काफी मुश्किल के बाद भी नहीं जाते. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जो महंगे ड्राई क्लीनिंग खर्च को बचाते हुए कपड़ों को साफ करने में मदद करते हैं.

Advertisement
कपड़ों पर लगे कुछ तरह के दाग निकालना काफी मुश्किल होता है. (Photo: ITG) कपड़ों पर लगे कुछ तरह के दाग निकालना काफी मुश्किल होता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

How to remove stubborn stains: सफेद हों या रंगीन, किसी भी कपड़े का धूल और पसीने से गंदा होना कॉमन है. लेकिन सबसे अधिक दुख तो तब होता है जब अपनी पसंदीदा शर्ट या कपड़े पर चाय गिर जाए या नई ड्रेस पर लिपस्टिक का दाग लग जाए. ऐसा होने पर हमारा पूरा मूड खराब हो जाता है. लोग अक्सर इन दाग-धब्बों को देखकर घबरा जाते हैं और कपड़े को रगड़ना शुरू कर देते हैं जिससे दाग साफ होने के बजाय और फैल सकता है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देसी जुगाड़ बता रहे हैं जिन्हें सही समय पर सही तरीके का इस्तेमाल करने से वो दाग आसानी से छूट जाएंगे. तो आइए कुछ कॉमन चीजों के दाग हटाने के देसी तरीके जान लीजिए.

Advertisement

लिपस्टिक के दाग के लिए हेयरस्प्रे

लिपस्टिक में तेल और मोम होती है जिसके कारण यह कपड़े के बारीक रेशों में भी चिपक जाती है. लिपस्टिक के दाग हटाने के का सबसे अच्छा तरीका है कि दाग वाली जगह पर थोड़ा सा हेयरस्प्रे छिड़कें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें.

फिर उसके बाद एक साफ गीले कपड़े से इसे हल्के हाथों से पोंछ लें. आप देखेंगे कि दाग धीरे-धीरे गायब होने लगेगा. यदि आपके पास हेयरस्प्रे नहीं है तो आप लिक्विड डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ग्रीस और तेल के दाग के लिए टेलकम पाउडर

किचन में काम करते समय या फिर गाड़ी-मशीन आदि की मरम्मत करते समय यदि आपके कपड़ों पर ग्रीस लग जाए तो उसे पानी से धोने की अपेक्षा दाग पर सबसे पहले टेलकम पाउडर, चॉक पाउडर या कॉर्नस्टार्च छिड़क दें.

ये पाउडर तेल को सोख लेते हैं. इसके करीब आधे घंटे बाद उस दाग को ब्रश से झड़ा दें. फिर फिर डिश वॉश लिक्विड से उस जगह को साफ कर लें क्योंकि डिश वॉश लिक्विड तेल को काटने के लिए ही तैयार किए जाते हैं.

Advertisement

चाय और कॉफी के लिए ठंडा पानी

चाय या कॉफी गिरते ही उस पर तुरंत ठंडा पानी डालें लेकिन यदि दाग कुछ दिन पुराना हो गया है तो सफेद विनेगर और पानी का लिक्विड तैयार करें और उसे दाग वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें. फिर 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें. इसके अलावा आप चाहें तो बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर भी दाग पर लगा सकते हैं जिससे चाय-कॉफी के निशान पूरी तरह साफ हो जाते हैं.

स्याही निकालने के लिए दूध या सैनिटाइजर

कई बार जेब में रखी पेन या फिर इंक से कपड़े खराब हो जाते हैं. ऐसा होने पर स्याही के दाग हटाने के लिए हैंड सैनिटाइजर या नेल पेंट रिमूवर बहुत असरदार होते हैं. इसके लिए आप रुई में थोड़ा सा सैनिटाइजर लें और दाग पर हल्के हाथ से लगाएं. अगर आप केमिकल से बचना चाहते हैं तो कपड़े के दाग वाले हिस्से को रात भर दूध में भिगोकर रख दें. अगली सुबह इसे साधारण तरीके से धो लें. आप देखेंगे कि स्याही का दाग पूरी तरह चला जाएगा.

च्विंगम चिपक जाए तो घबराएं नहीं

कपड़े पर च्विंगम चिपक जाने पर उसे खींचकर निकालने की कोशिश करते हैं तो वो परमानेंट निशान थोड़ देता है. साथ ही ऐसा करने से कपड़े फट सकते हैं. ऐसा करने की बजाय आप एक बर्फ का टुकड़ा लें और उसे च्विंगम पर तब तक रगड़ें जब तक वह पूरी तरह कड़क न हो जाए. जब च्विंगम जम जाए तो उसे चाकू या चम्मच की मदद से धीरे से खुरच कर निकाल दें. अगर फिर भी कुछ हिस्सा रह जाए, तो उस पर थोड़ा सा नींबू का रस लगाएं और फिर धो लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement