गर्मियां आते ही छिपकलियों का आतंक शुरू? आजमाएं ये आसान देसी तरीके, दुम-दबाकर जाएंगी घर से भाग!

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही घरों में छिपकलियों का आना बढ़ जाता है। इस लेख में जानें कॉफी, लहसुन, काली मिर्च और अंडे के छिलकों जैसे आसान देसी उपायों के बारे में, जिनकी मदद से आप बिना किसी महंगे केमिकल स्प्रे के छिपकलियों को घर और किचन से हमेशा के लिए दूर रख सकते हैं।

Advertisement
छिपकलियां सर्दी में कहीं छिप जाती हैं.  (PHOTO:ITG) छिपकलियां सर्दी में कहीं छिप जाती हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

How to remove lizards from Home: सर्दियां जा चुकी हैं और जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू हुआ, वैसे ही घरों में कीड़े-मकौड़े और छिपकलियों का आना शुरू हो गया है. दीवारों पर रेंगती छिपकली को देखकर कई बार लोग बुरी तरह से डर जाते हैं तो कुछ इनसे बुरी तरह से परेशान हो जाते हैं. खासकर किचन और लाइट के आसपास ये ज्यादा दिखाई देती हैं, क्योंकि वहां छोटे-छोटे कीड़े जमा हो जाते हैं. 

Advertisement

आमतौर पर छिपकलियां इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचातीं, लेकिन घर में उनका होने से खराब जरूर लगता है. ऐसे में लोग अक्सर इनको घर से भगाने के लिए केमिकल स्प्रे या बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं,लेकिन कई बार ये महंगे होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी खतरनाक भी हो सकते हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान देसी उपाय अपनाकर आप बिना पैसे खर्च किए भी छिपकलियों को घर से दूर रख सकते हैं.

कॉफी और तंबाकू का इस्तेमाल

छिपकलियों को कॉफी की तेज स्मेल बिल्कुल पसंद नहीं होती है, इसलिए आप चाहे तो कॉफी पाउडर और तंबाकू मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना सकते हैं और इनको उन जगहों पर रख दें, जहां ज्यादा छिपकलियां नजर आती हैं. इन दोनों की स्मेल से छिपकलियां उस जगह के पास भी नहीं आतीं और धीरे-धीरे घर छोड़कर भाग जाती हैं.

Advertisement

लहसुन और प्याज का नुस्खा

लहसुन और प्याज की तेज स्मेल भी छिपकलियों को दूर रखने में मदद करती है, आप अपनी किचन, खिड़की या दरवाजों के पास लहसुन की कलियां रख सकते हैं, इसके अलावा लहसुन का रस पानी में मिलाकर स्प्रे की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

काली मिर्च का स्प्रे

लहसुन की तरह ही छिपकली को भागने के लिए आप काली मिर्च से बना स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. काली मिर्च का स्प्रे भी काफी असरदार घरेलू उपाय माना जाता है, क्योंकि इसकी तीखी स्मेल से छिपकली दूर भागती है. 

इसके लिए पानी में काली मिर्च पाउडर मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और दीवारों, कोनों और खिड़कियों के आसपास छिड़काव कर दें. इसकी तेज स्मेल से छिपकलियां वहां से दूर भाग जाती हैं.

अंडे के छिलके का तरीका

आपने अक्सर ही देखा होगा कि लोग अपने दीवारों पर अंडे के छिलके टांग देते हैं, क्योंकि अंडे के छिलकों की स्मेल भी छिपकलियों को पसंद नहीं होती है. घर के कोनों या खिड़की के पास अंडे के खाली छिलके रख देने से छिपकलियां उस जगह पर नहीं आतीं. यह एक बेहद आसान और पूरी तरह फ्री उपाय है.

घर को रखें साफ-सुथरा

इन उपायों के साथ इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि छिपकलियां वहां ज्यादा आती हैं जहां छोटे कीड़े-मकोड़े मौजूद होते हैं. इसलिए जितना हो सके अपने घर को साफ रखें. रात में किचन की लाइट बंद रखना, खाने के टुकड़े इधर-उधर न छोड़ना और खिड़कियों को साफ रखना भी छिपकलियों को दूर रखने में मदद करती हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement