Shampoo Hacks: शैम्पू में मिलाकर लगाएं ये एक सफेद चीज, घुटनों तक लंबे और चमकदार बनेंगे बाल
Shampoo Hacks: अगर आप भी महंगे हेयर ट्रीटमेंट पर हजारों खर्च करके थक चुके हैं, तो ये आसान 'राइस शैम्पू' हैक आपके लिए है. सिर्फ चावल के पानी और शैम्पू के इस्तेमाल से आप घर पर ही पा सकते हैं पार्लर जैसे स्मूद, शाइनी और मजबूत बाल पा सकते हैं.
Shampoo Hacks: शायद ही कोई ऐसी लड़की हो जिसे लंबे, घने और शाइनी बाल पसंद ना हों. ऐसे बाल पाने के लिए लड़कियां पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स कराती हैं. लेकिन हेयर स्पा जैसे महंगे ट्रीटमेंट करवाना हर किसी के बस की बात नहीं है. हर महीने पार्लर जाना जेब पर भारी पड़ता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि खूबसूरत और सिल्की बाल पाने के लिए आपको हमेशा पानी की तरह पैसा बहाने की जरूरत नहीं होती है.
आपके किचन में ही एक ऐसा आसान और असरदार नुस्खा मौजूद है, जिसका इस्तेमाल करके आपके बाल सिल्की और शाइनी बन सकते हैं. वो है चावल का पानी. जी हां, जिस चावल के पानी को आप आमतौर पर फेंक देते हैं, वही बालों के लिए किसी जादुई टॉनिक से कम नहीं है. चलिए जानते हैं कैसे आप इसका शैंपू बनाकर अपने बालों को चमका सकती हैं.
घर पर ‘राइस शैंपू’ बनाने का आसान तरीका
राइस शैंपू बनाना जितना फायदेमंद है, उतना ही आसान भी है. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. राइस शैंपू बनाने के लिए सब कुछ आपके किचन में ही मिल जाएगा.
Advertisement
आधा कप नॉर्मल चावल
2 कप पानी
आपका रेगुलर शैम्पू
कैसे बनाएं शैंपू?
राइस शैंपू बनाने के लिए सबसे पहले आपको चावलों को एक बार साफ पानी से धोना होगा. इससे इनमें मौजूद धूल-मिट्टी निकल जाएगी.
अब इन चावलों को दो कप पानी में भिगोकर कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें. अगर आप बहुत ही अच्छा रिजल्ट चाहते हैं, तो इसे रात भर भी भिगो सकते हैं.
जब पानी हल्का सफेद और गाढ़ा दिखने लगे, तो चावल को छानकर पानी अलग कर लें.
अब एक छोटी कटोरी में अपनी जरूरत के हिसाब से शैम्पू निकालें और उसमें ये चावल का पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. आपका राइस शैंपू तैयार है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क