How To Keep Water Cool Outside Fridge: फ्रिज से निकलते ही उबलने लगता है बोतल का पानी? 5 देसी तरीकों से चिलचिलाती धूप में भी रहेगा बर्फ जैसा ठंडा

भीषण गर्मी में फ्रिज से बाहर निकलते ही पानी की बोतल चाय जैसी गर्म हो जाती है? अगर हां, तो हम आज आपको ऐसे 5 देसी और स्मार्ट तरीके बताने वाले हैं, जिनसे आप बिना बिजली और फ्रिज के भी अपनी बोतल के पानी को घंटों तक बर्फ जैसा ठंडा रख सकते हैं.

Advertisement
पानी को लंबे समय तक ठंडा रखने के लिए आप इंसुलेटेड बोतल या थर्मस का इस्तेमाल कर सकते हैं.  (Photo: ITG) पानी को लंबे समय तक ठंडा रखने के लिए आप इंसुलेटेड बोतल या थर्मस का इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

अप्रैल आते ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं और पारा हर दिन चढ़ रहा है. इतनी गर्मी में लोगों का गला बहुत जल्दी सूखता है और उन्हें बहुत ज्यादा प्यास लगती है. ऐसे में घर से निकलते वक्त लोग बड़े चाव से ठंडे पानी की बोतल साथ में रख लेते हैं. ठंडे पानी की बोतल लोग साथ में रख तो लेते हैं, लेकिन महज आधे-एक घंटे में ही वो पानी चाय जैसा गर्म हो जाता है. तपती दुपहरी में जब हलक सूखता है, तब ये गर्म पानी प्यास बुझाने के बजाय और उलझन बढ़ा देता है.

Advertisement

ऐसे में कहना गलत नहीं है कि पानी की बोतल फ्रिज से बाहर निकलते ही कुछ देर में चाय की तरह उबलने लगती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप पानी की बोतल को बिना फ्रिज के भी लंबे समय तक ठंडा रख सकते हैं? सदियों पुराने कुछ देसी और जादुई तरीके अपनाकर आप बिना फ्रिज के भी अपनी बोतल के पानी को घंटों तक बर्फ जैसा ठंडा रख सकते हैं. चलिए जानते हैं वो आसान ट्रिक्स, जो आपको पानी की बोतल को फ्रिज के बाहर भी ठंडा रखने में मदद करेंगी.

1. गीले कपड़े वाला आसान जुगाड़: अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो अपनी बोतल को गीले रूमाल या कपड़े में लपेट लें. जैसे-जैसे कपड़ा सूखेगा, वो बोतल की गर्मी को कम करता जाएगा और पानी ठंडा बना रहेगा. अगर हवा चल रही हो तो ये तरीका और ज्यादा असरदार हो जाता है.

Advertisement

2. मटके का पानी: अगर आप घर पर घर पर बिना फ्रिज पानी की बोतलों को ठंडा करना चाहते हैं तो आप उनमें के लिए मटके का पानी भर सकते हैं. मिट्टी के बर्तन का पानी अपने आप ठंडा रहता है और उसका स्वाद भी अच्छा लगता है. ये पुराना तरीका आज भी उतना ही काम का है.

3. छांव और हवा का सही इस्तेमाल: जब भी आप ठंडी पानी की बोतल बाहर लेकर जाएं तो हमेळा ध्यान रखें कि उसे छांव में रखें. पानी की बोतल को कभी भी सीधी धूप में न रखें. कोशिश करें कि उसे किसी ठंडी जगह पर रखें. बैग के अंदर या हवा वाली जगह पर रखने से पानी जल्दी गर्म नहीं होती.

4. आधी बोतल फ्रीज करने का स्मार्ट तरीका: अगर आपको पता है कि आपको घर से बाहर जाना है तो पहले ही बोतल में आधा पानी भरकर उसे फ्रीजर में जमा लें. जब वो बर्फ बन जाए, तब उसमें ऊपर से नॉर्मल पानी डाल दें. बाहर निकलने के बाद बर्फ धीरे-धीरे पिघलती रहती है और पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है.

5. इंसुलेटेड बोतल या थर्मस का इस्तेमाल: अगर आपको लंबे समय तक ठंडा पानी चाहिए तो इंसुलेटेड बोतल या थर्मस का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बोतलें अंदर के पानी को घंटों तक ठंडा बनाए रखती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement