सांप और चूहे के बिल के बीच होते हैं ये अंतर, गार्डन में दिखें छेद तो इन 5 तरीकों से पहचानें

गार्डन में बने छेद अक्सर थोड़ा डर पैदा कर देते हैं क्योंकि उन्हें देखकर इंसान के मन में आता है कि कहं ये सांप का बिल तो नहीं? लेकिन हर बिल सांप का नहीं होता. मिट्टी की बनावट, बिल का आकार और आसपास बिखरे कचरे से आप आसानी से पहचान सकते हैं कि वहां कौन रह रहा है.

Advertisement
सांप और चूहे के बिल को देखकर भी पहचाना जा सकता है. (Photo: ITG) सांप और चूहे के बिल को देखकर भी पहचाना जा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

Snake hole vs rodent hole: अक्सर लोग अपने घरों में गार्डन बनाते हैं जहां पर वे अपने-अपने पसंद के पेड़-पौधे भी लगाते हैं. फिर उस गार्डन की देखरेख करना, पानी देना, कटाई-छटाई करना उनकी लाइफ का हिस्सा हो जाता है. अक्सर गर्मी के साथ ही घर के बगीचों में छोटे-बड़े छेद नजर आने लगते हैं और उन्हें देखते ही सबसे पहला ख्याल आता है कि कहीं ये सांप का बिल तो नहीं? लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि हर बिल सांप का नहीं होता लेकिन आप कुछ आसान तरीकों से पहचान सकते हैं कि वो बिल सांप का है या फिर चूहे का. बिल की बनावट और उसके आसपास के नजारे को देखकर आप कैसे पहचान सकते हैं कि वो बिल किसका है, इस बारे में जान लीजिए.

Advertisement

क्या सांप खुद अपना बिल खोदते हैं?

वर्मेंट गार्ड और ए-जेड एनिमल्स की रिपोर्ट का कहना है कि सांप के पंजे नहीं होते इसलिए वे खुद अपना बिल या छेद नहीं खोद सकते. वे हमेशा 'रेडी-टू-मूव' घरों की तलाश में रहते हैं. अक्सर वे चूहों, गिलहरियों या अन्य छोटे जीवों द्वारा बनाए गए पुराने बिलों का इस्तेमाल करते हैं. 

छेद का आकार और बनावट

रिपोर्च बताती हैं कि सांप के बिल आमतौर पर चूहों के बिलों की तुलना में गोल और अच्छे से बने हुए होते है. वहीं चूहों के बिल थोड़े ऊबड़-खाबड़ बने हो सकते हैं. चूहों के बिल का व्यास 1 से 3 इंच के बीच हो सकता है.

लेकिन यदि छेद बहुत अधिक चौड़ा है तो हो सकता है कि वहां कोई बड़ा और रेंगने वाला जीव हो. चूहों के छेद के पास आपको अक्सर दांतों से कुतरने के निशान या छोटे रास्ते दिखाई दे सकते हैं लेकिन सांप के बिल के पास नहीं.

Advertisement

मिट्टी के ढेर से पहचानें 

चूहे या गिलहरी जब बिल खोदते हैं तो वे मिट्टी को बाहर की तरफ धकेलते हैं जिससे छेद के चारों ओर मिट्टी का एक छोटा ढेर या टीला बन जाता है. वहीं ये बात आप ऊपर समझ चुके हैं कि सांप मिट्टी नहीं खोदते.

अगर आपको गार्डन में कोई ऐसा छेद देखें जिसके आसपास मिट्टी का ढेर न हो और वह बिल्कुल साफ-सुथरा हो तो वहां सांप होने की संभावना अधिक बढ़ सकती है.

छेद के आसपास के संकेत

सांप की मौजूदगी पहचानने का सबसे सटीक तरीका है उसके आसपास मौजूद पड़ी हुई केंचुली (छोड़ी हुई खाल) या सांप का मल. सांप का मल अक्सर गहरे रंग का होता है जिसमें हड्डियां या बालों के अंश हो सकते हैं. वहीं चूहों के मामले में आपको वहां घास के टुकड़े, बीज के छिलके या उनके छोटे-छोटे मल बिखरे हुए मिल सकते हैं.

मकड़ी के जाले

एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर किसी छेद के मुंह पर मकड़ी के जाले लगे हैं या वहां सूखे पत्ते जमे हुए हैं तो इसका मतलब है कि वह छेद काफी समय से खाली है. लेकिन अगर छेद का मुंह चिकना और साफ है तो समझ लीजिए कि वहां पर किसी जीव का आना जाना लगातार बना हुआ है. यदि वो बिल सांप का है तो वहां की मिट्टी सांप के रेंगने के कारण समतल और दबी हुई नजर आ सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement