How To Get More Juice From Lemon: नींबू से नहीं निकल रहा रस? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के इन हैक्स से निकलेगा दोगुना जूस!

How To Get More Juice From Lemon: गर्मियों में नींबू का रस कम निकलना या नींबू का जल्दी सूख जाना एक बड़ी समस्या है, जो हर घर में देखने को मिलती है. अगर आपके घर में भी यही समस्या देखने को मिलती है तो आप मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के कुछ हैक्स इस्तेमाल कर सकते हैं. इनसे आप एक नींबू से दोगुना रस निकाल सकते हैं और उन्हें हफ्तों तक फ्रेश रख सकते हैं.

Advertisement
अगर आप नींबू से ज्यादा रस निकालना चाहते हैं तो उसे कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर सकते हैं. (Photo: ITG) अगर आप नींबू से ज्यादा रस निकालना चाहते हैं तो उसे कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म कर सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

गर्मियों में जब गला सूख रहा हो, तो फ्रिज में रखा छोटा सा नींबू किसी वरदान से कम नहीं लगता. चाहे शिकंजी बनानी हो, सलाद का स्वाद बढ़ाना हो या सुबह की डिटॉक्स ड्रिंक बनानी हो, नींबू गर्मियों के लिए बड़ी काम की चीज है. लेकिन लोगों को अक्सर शिकायत रहती है कि नींबू में रस कम निकल रहा है या वो बहुत जल्दी सूख जाते हैं. इसी तरह की नींबू से जुड़ी मुश्किलों को हल करने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने कुछ बहुत आसान हैक्स बताए हैं.

इन तरीकों को अपनाकर आप न सिर्फ एक नींबू से दोगुना रस निकाल पाएंगे, बल्कि उसे इस्तेमाल करने का आपका तरीका भी बदल जाएगा. अगर नींबू को सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो आप उससे दोगुना फायदा उठा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन छोटे-छोटे टिप्स के बारे में, जो नींबू को और भी ज्यादा असरदार बना देंगे.

Advertisement

1. पतले छिलके वाला नींबू ही चुनें: मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने सलाह दी है कि जब भी बाजार से नींबू खरीदें, तो कोशिश करें कि पतले छिलके वाले नींबू लें. मोटे छिलके वाले नींबू में रस कम होता है, जबकि पतले छिलके वाले नींबू ज्यादा रसदार होते हैं. 

2. पानी में स्टोर करें नींबू: अगर आप नींबू को फ्रिज में स्टोर करते हैं, लेकिन वो जल्दी ही सूख जाते हैं तो ये ट्रिक आपके काम आएगी. नींबू को सूखा रखने की बजाय एक बर्तन में पानी भरकर उसमें स्टोर करें. इससे नींबू लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं और सूखते नहीं हैं. इससे उनका रस भी बना रहता है.

3. ज्यादा जूस के लिए माइक्रोवेव ट्रिक:  अगर आपको नींबू से ज्यादा रस निकालना है, तो उसे 10-15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें. हल्की गर्मी से नींबू के अंदर का जूस आसानी से बाहर निकल आता है.

Advertisement

4. माइक्रोवेव न हो तो क्या करें?
अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, तो नींबू को किसी फ्लैट सर्फेस (जैसे किचन काउंटर) पर हल्के हाथ से रोल करें. इससे अंदर का रस ढीला हो जाता है और निचोड़ने पर ज्यादा जूस निकलता है.

5. छिलकों को फेंके नहीं, बनाएं नेचुरल क्लीनर: अर आप नींबू का रस निकालने के बाद छिलकों को फेंक देते हैं, तो ये गलती न करें.
उन्हें पानी और थोड़ा सा सिरका डालकर उबाल लें. इससे एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर तैयार हो जाता है, जो किचन की सफाई में काफी असरदार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement