How To Dye Hair Without Color: बिना डाई जड़ से काले होंगे सफेद बाल! हफ्ते में 2 बार आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, आएगा पार्लर जैसा कलर

How To Dye Hairs Without Color: क्या आप भी कम उम्र में सफेद होते बालों और केमिकल वाले कलर्स के साइड इफेक्ट्स से परेशान हैं? अगर हां तो महंगे हेयर डाई के बजाय रसोई में रखी चाय पत्ती और कॉफी का जादुई नुस्खा अपना सकते हैं. इस नुस्खे से आप बिना किसी नुकसान के सफेद बालों को काला कर सकते हैं.

Advertisement
कॉफी और चाय की पत्ती का इस्तेमाल करके बालों को नेचुरल तरीके से रंगा जा सकता है. (Photo: ITG) कॉफी और चाय की पत्ती का इस्तेमाल करके बालों को नेचुरल तरीके से रंगा जा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

How To Dye Hairs Without Color: आजकल हर दूसरा व्यक्ति बाल के सफेद होने और झड़ते बालों से परेशान है. अब बाल 55-60 की उम्र में सफेद होना अजूबा सा महसूस होने लगा है क्योंकि आजकल 18-20 साल के बच्चों के बाल ही सफेद होने लगे हैं. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि कम उम्र में ही सफेद बालों की परेशानी आम हो गई है. इससे छुटकारा पाने के लिए बच्चों से लेकर बड़े तक तुरंत हेयर डाई का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार केमिकल वाले कलर इस्तेमाल करने से बाल रूखे, कमजोर और बेजान होने लगते हैं.

अगर आप भी मजबूरी में ऐसा करते हैं और अपने बालों को बिना नुकसान पहुंचाए नेचुरल तरीके से रंगना चाहते हैं, तो आपकी रसोई में रखी 2 चीजें इस काम में आपकी मदद कर सकती हैं. रसोई में रखी चाय की पत्ती और कॉफी बालों को हल्का नेचुरल ब्राउन शेड देने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और चमकदार भी बनाती हैं. अच्छी बात ये है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कि इन दोनों चीजों की मदद से आप घर पर बालों को नेचुरल तरीके से कैसे कलर कर सकते हैं.

कैसे तैयार करें नेचुरल हेयर कलर?

1. चाय या कॉफी का गाढ़ा काढ़ा बनाएं:
चाय और कॉफी से गाढ़ा काढ़ा बनाने के लिए एक पैन में एक कप पानी लें और उसमें 2-3 चम्मच ब्लैक टी या कॉफी डाल दें. अब इसे 15-20 मिनट तक अच्छी तरह उबालें ताकि इसका रंग गहरा और अच्छा हो जाए. ध्यान रखें, मिश्रण जितना गाढ़ा होगा बालों पर रंग उतना ही अच्छा आएगा.

Advertisement

2. अब इस काढ़े को छान लें और पूरी तरह ठंडा होने दें क्योंकि इस गर्म मिश्रण को सीधे बालों में लगाने से स्कैल्प को नुकसान हो सकता है.

बालों में किस तरह लगाएं?
 
1. इसे लगाने के लिए सबसे पहले बालों को शैम्पू से धो लें ताकि तेल और गंदगी निकल जाए. साफ बालों में नेचुरल कलर ज्यादा अच्छे से चढ़ता है.

2. अब चाय या कॉफी से तैयार किए गए मिश्रण को धीरे-धीरे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं. चाहें तो ब्रश की मदद भी ले सकते हैं ताकि हर हिस्सा अच्छे से कवर हो जाए.

3. मिश्रण लगाने के बाद 2-3 मिनट तक स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें. इससे रंग बालों में बराबर फैलता है.

4. अब बालों को शावर कैप से ढक लें और करीब 30-60 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें.

ज्यादा अच्छा रिजल्ट पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

1. हफ्ते में 2-3 बार करें इस्तेमाल: अगर आप चाहते हैं कि बाल अच्छे से रंग जाएं तो इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें. जान लें कि नेचुरल चीजों का असर धीरे-धीरे दिखता है.

Advertisement

2. सफेद बालों को मिलेगा नेचुरल कवरेज: चाय और कॉफी बालों को हल्का डार्क शेड देकर सफेद बालों को काफी हद तक छिपाने में मदद करते हैं.

3. बाल दिखेंगे सिल्की और शाइनी: इनमें मौजूद नेचुरल तत्व बालों को सॉफ्ट और चमकदार बनाने में भी मदद करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement