Kitchen Microwave Cleaning Tips: गंदा माइक्रोवेव मिनटों में होगा नए जैसा, अपनाएं ये आसान ट्रिक

गर्मियों में माइक्रोवेव की गंदगी और बदबू से पूरी रसोई महकने लगती है. इससे बचने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक आसान नींबू वाला घरेलू नुस्खा बताया है, जिसे अपनाकर बिना किसी महंगे केमिकल के, सिर्फ 2 मिनट में आपका माइक्रोवेव अंदर से बिल्कुल साफ, चमकदार और बैक्टीरिया-मुक्त बना सकते हैं.

Advertisement
माइक्रोवेव में खाना गर्म करके उसे साफ करना चाहिए. (PHOTO:AI) माइक्रोवेव में खाना गर्म करके उसे साफ करना चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:31 AM IST

Kitchen Microwave Cleaning Tips: सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में रसोई में ज्यादा जल्दी गंदगी होने पर कीड़े-मकोड़े घर में एंट्री करने लगते हैं. इसलिए गर्मी में रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों की खास सफाई करना जरूरी होता है. पिज्जा बनाने और खाना दोबारा गर्म करने के लिए घरों में लोग माइक्रोवेव का खूब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब माइक्रोवेव की सफाई की बात आती है तो लोग काफी परेशान हो जाते हैं, क्योंकि उनको समझ नहीं आता है कि इसकी सफाई कैसे करें. 

Advertisement

खाना बनाते हुए कई बार माइक्रोवेव में छींटे और तेल की परत जम जाती है, यह चिकनाहट आसानी से नहीं निकलती. ऐसे में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर किचन स्पा करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कुछ आसान और घरेलू क्लीनिंग टिप्स बताए हैं. इसमें उन्होंने माइक्रोवेव को आसानी से घर पर साफ करने का तरीका भी बताया था, जिसकी मदद से आप मिनटों में इसकी सफाई कर सकते हैं. 

कई बार माइक्रोवेव अंदर से गंदा और बदबूदार हो जाता है और गर्मियों में तो यह स्मेल पूरे किचन को गंदा कर देती है. इसकी वजह से वहां कदम रखने का मन नहीं करता है. मगर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बिना मेहनत ही आप इस गंदगी को साफ कर सकत हैं. इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

Advertisement

माइक्रोवेव साफ करने का आसान तरीका 

 

माइक्रोवेव को साफ करन के लिए सबसे पहले तो एक छोटे बाउल में पानी भरें. उसमें आधा नींबू डाल दें. नींबू डालने के बाद इस कटोरे को माइक्रोवेव में रखकर 2 मिनट तक हाई मोड पर चलाएं. इसके बाद माइक्रोवेव का दरवाजा खोलें और एक साफ कपड़े की मदद से माइक्रोवेव के अंदर की सतह पोंछ लें.

कैसे काम करता है ये नुस्खा

नींबू की भाप जमी हुई गंदगी और तेल को ढीला कर देती है, जिससे सफाई बेहद आसान हो जाती है. साथ ही माइक्रोवेव से आने वाली बदबू भी दूर हो जाती है.

क्यों फायदेमंद हैं ये घरेलू टिप्स?

इन तरीकों की सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें किसी केमिकल क्लीनर की जरूरत नहीं पड़ती. नींबू और नमक जैसी चीजें हर घर में आसानी से मिल जाती हैं और ये नेचुरल तरीके से सफाई भी कर देती हैं. इससे किचन की चीजें लंबे समय तक नई जैसी बनी रहती हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »