How to Clean Chakla Belan: गंदा चकला-बेलन भी चमक उठेगा नया जैसा, बस आजमाएं ये 5 आसान तरीके

भारतीय खाने में रोटी सबसे अहम चीज है और रोटी बनाने के लिए चकला और बेलन दोनों इस्तेमाल किए जाते हैं. इस वजह यह दोनों ही सबसे ज्यादा गंदे भी होते हैं, क्योंकि इसमें आटा चिपक जाता है. अगर आपका चकला-बेलन पर भी आटे की परत जम गई है तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने चकला-बेलन साफ कर सकते हैं, आइए आपको इन कुछ उपायों के बारे में बताते हैं.

Advertisement
नींबू रसोई के बर्तन साफ करने के लिए बेहतरीन है. (PHOTO:ITG/AI ) नींबू रसोई के बर्तन साफ करने के लिए बेहतरीन है. (PHOTO:ITG/AI )

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:04 AM IST

How to Clean Chakla Belan at Home: रसोई में पूरे दिन में तीन टाइम खाना बनता है और इस वजह से रसोई के बर्तन सबसे ज्यादा गंदे होते हैं. रसोई में मौजूद चीजों को साफ करना भी बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इन्ही में खाना बनाया जाता है. रसोई में सुबह-शाम रोटी बनती है, और चकला-बेलन इस रोजान की जिंदगी का अहम हिस्सा है.  अक्सर हम जल्दी-जल्दी में आटा बेलकर काम निपटा लेते हैं, लेकिन चकला-बेलन की सफाई पर उतना ध्यान नहीं देते है और उनको ऐसे ही रख देते हैं. 

Advertisement

इस वजह से धीरे-धीरे इन दोनों में ही आटे की परत, तेल और नमी जमने लगती है, जो न सिर्फ इसकी चमक खराब करती है बल्कि सेहत के लिए भी खतरा बन सकती है. रसोई में हाइजीन बनाए रखने के लिए चकला-बेलन की सही सफाई बेहद जरूरी है, अच्छी बात यह है कि जमे हुए सूखे आटे और बैक्टीरिया को हटाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों आपके काम आ सकते हैं. 

इस तरीके से साफ करें गंदा चकला-बेलन

गुनगुने पानी और साबुन से करें सफाई

चकला-बेलन को साफ करने का सबसे आसान तरीका गुनगुने पानी और हल्के डिशवॉश साबुन का इस्तेमाल करना है. पहले सूखे आटे को झाड़ लें, फिर स्पंज या कपड़े से हल्के हाथ से रगड़ें. उसके बाद साफ पानी से धोकर तुरंत सूखा लें, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि लकड़ी के बेलन को ज्यादा देर पानी में न भिगोएं, इससे वह खराब हो सकता है.

Advertisement

नींबू और नमक का इस्तेमाल

अगर चकले या बेलन पर दाग या बदबू आ रही है तो नींबू और नमक बहुत कारगर उपाय है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने भी इंस्टाग्राम पर यह देसी नुस्खा बताया था. इसके लिए चकले और बेलन पर थोड़ा नमक छिड़कें और  आधे कटे नींबू से 5 मिनट तक रगड़ें. उसके बाद हल्के गर्म पानी से धो लें और यह तरीका दाग हटाने के साथ-साथ बदबू भी दूर करता है. 

बेकिंग सोडा से डीप क्लीनिंग

जिद्दी दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा काफी काम आता है और अगर आपका चकला-बेलन ज्यादा गंदा है तो आप एक कटोरी में बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. उसके बाद उस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें. आप देखेंगे कि थोड़ी देर में गंदगी साफ हो जाएगी, तब आप उस पर पानी डालकर साफ कर लें. यह चकला-बेलन को क्लीन करने के साथ-साथ उनको फ्रेशनेस भी देगा. 

बैक्टीरिया खत्म करने का आसान तरीका

लंबे समय तक आटा जमा रहने की वजह चकले और बेलन पर बैक्टीरियां पनपने लगते हैं और इनको साफ करने के लिए आप सफेद सिरका इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि यह एक नेचुरल डिसइंफेक्टेंट का काम करता है.

सबसे पहले एक कटोरी में पानी और सिरका बराबर मात्रा में मिलाएं. उसके बाद एक कपड़े से चकला-बेलन को पोंछें, फिर सूखे कपड़े से साफ कर लें. इससे उसमें मौजूद सभी बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे और सतह चमकदार बनती है.

Advertisement

धूप में सुखाना है जरूरी

इस बात का खास ध्यान रखें कि चकला-बेलन की सफाई के बाद उनको कुछ समय के लिए धूप में जरूर रखें. इससे नमी खत्म होती है और बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम हो जाता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement