हफ्तों तक बिना धुले पहनते रहते हैं एक ही पायजामा? हो सकता है खतरनाक! एक्सपर्ट्स से जानें कितने दिन में धोना है सही

दिनभर की थकान के बाद रात में आरामदायक पायजामा पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही पायजामा लगातार कई रातों तक पहनने से आपकी स्किन को कितना नुकसान हो सकता है? एक्सपर्ट्स ने बताया कि पायजामे को कितने दिन बाद धोना जरूरी है.

Advertisement
अगर आपको ज्यादा पसीने आते हैं तो आपको पायजामा जल्दी-जल्दी धोना चाहिए. (Photo: ITG) अगर आपको ज्यादा पसीने आते हैं तो आपको पायजामा जल्दी-जल्दी धोना चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:20 PM IST

पूरे दिन ऑफिस, घर के काम और भागदौड़ के बाद जब लोग रात में सोने जाते हैं, तो वो अपना आरामदायक पायजामा पहनना पसंद करते हैं. ये शरीर को एक अलग ही सुकून महसूस होता है. पायजामा दिनभर की थकान मिटाने वाला आराम बन चुका है. ऐसे में लोग अपने रिलैक्सिंग पायजामे का कंफर्ट नहीं छोड़ना चाहते और हर रात उसी को पहनते रहते हैं. इसी कंफर्ट के कारण लोग पायजामे को जल्दी से धुलने भी नहीं डालते हैं.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस पजामे को हम कई रातों तक लगातार पहनते रहते हैं, उसे आखिर कितनी बार पहनने के बाद धोना चाहिए? कई लोग एक ही पायजामा हफ्तेभर तक इस्तेमाल कर लेते हैं, जबकि कुछ लोग हर दूसरे दिन उसे धुलने डाल देते हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर पायजामे को कितने दिन में धोना चाहिए? इस खबर में हम बताएंगे कि पायजामे को कितने दिन तक पहनना ठीक है.  

कितने दिन बाद धोना चाहिए पजामा?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आमतौर पर पायजामे को 3 से 4 बार पहनने के बाद धो लेना चाहिए. अगर आप रात में नहाकर सोते हैं और ज्यादा पसीना नहीं आता, तो पयजामा थोड़े ज्यादा दिन तक चल सकता है. लेकिन अगर रात में बहुत पसीना आता है या पयजामा गंदा हो जाए, तो उसे जल्दी धोना बेहतर होता है.

किन लोगों को जल्दी धोना चाहिए पायजामा?
कुछ लोगों को पायजामा जल्दी-जल्दी धोने की जरूरत पड़ सकती है.

Advertisement

1. जिन लोगों को रात में सोते वक्त पसीना ज्यादा आता है.
2. जो लोग दिनभर भी पायजामा पहनकर रहते हैं. उन्हें भी इसे जल्दी-जल्दी धोना चाहिए.
3. अगर किसी को स्किन एलर्जी है तो ऐसे लोगों को भी पायजामा जल्दी धो लेना चाहिए. 
4. जो लोग बीमार हैं या सर्दी-जुकाम से परेशान हैं उन लोगों को भी पायजामा जल्दी धो लेना चाहिए.

ज्यादा दिनों तक एक ही पायजामा पहनने से क्या हो सकता है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार लंबे समय तक बिना धोए पायजामा पहनने से उसमें पसीना, बॉडी ऑयल और डेड स्किन जमा होने लगती है. इससे बदबू आ सकती है और स्किन में खुजली या जलन जैसी परेशानी भी हो सकती है. कुछ मामलों में डस्ट माइट्स भी बढ़ सकते हैं, जो एलर्जी को ट्रिगर करते हैं.

पायजामा लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान टिप्स
अगर आप चाहते हैं कि पायजामा जल्दी गंदा न हो, तो ये इन बातें ध्यान रखें 

  • सोने से पहले नहाकर पायजामा पहनें
  • सुबह उठने के बाद पायजामा हवा में टांग दें
  • बहुत गर्मी में कॉटन फैब्रिक चुनें
  • खाने-पीने के दौरान पायजामा पहनने से बचें
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement