Homemade Face Wash: पार्लर जैसा ग्लो घर पर! बिना पैसे खर्च किए ऐसे बनाएं फेस वॉश, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

Homemade Face Wash: अगर आप भी बाजर के महंगे और केमिकल वाले फेस वॉश से परेशान हैं तो आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ चीजों से नेचुरल फेस वॉश बनाना बताएंगे. इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. यह फेस वॉश दाग-धब्बों को कम करने के साथ-साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करेगा.

Advertisement
किचन की इन 5 चीजों से घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, स्किन करेगी ग्लो (Photo- Getty Image) किचन की इन 5 चीजों से घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, स्किन करेगी ग्लो (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

Homemade Face Wash: स्किन केयर में पहला स्टेप क्लींजिंग होता है. इसके लिए मार्केट में कई तरह के क्लींजर और फेस वॉश मिल जाते हैं. लेकिन ये न सिर्फ महंगे होते हैं बल्कि इनमें केमिकल भी होते हैं. अच्छी बात यह है कि हमारी किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिनसे घर पर आसानी से फेस वॉश बनाया जा सकता है. यह फेस वॉश स्किन को गहराई से साफ करता है और पिंपल्स, एक्स्ट्रा ऑयल व डलनेस की समस्या से राहत देने में मदद करता है. ऐसे में आज इस खबर में हम आपको घर पर नेचुरल तरीके से फेस वॉश बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement

घर पर फेस वॉश बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
2 चम्मच बेसन 
1 चम्मच कस्तूरी हल्दी
2 चम्मच चंदन पाउडर
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच चावल का आटा
एक  एयरटाइट कंटेनर 

फेस वॉश बनाएं कैसे?
सभी चीजों को एक साथ अच्छी तरह मिला लें. इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच मिश्रण में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो गुलाब जल की जगह दूध या शहद भी मिला सकते हैं. इस पेस्ट को चेहरे पर 10–15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें.

इस फेस वॉश के क्या फायदे हैं?
घर पर बना यह फेस वॉश स्किन के लिए हर तरह से फायदेमंद है. बेसन चेहरे से गंदगी, पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर स्किन को गहराई से साफ करता है और डेड स्किन निकालने में मदद करता है. कस्तूरी हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स और मुंहासों को कम करने के साथ स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाते हैं. चंदन पाउडर स्किन को ठंडक देता है, जलन और रेडनेस को कम करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है. मुल्तानी मिट्टी पोर्स को साफ कर एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करती है, जिससे ऑयली और पिंपल-प्रोन स्किन को फायदा मिलता है. वहीं, चावल का आटा स्किन को नेचुरली एक्सफोलिएट करता है, टैनिंग कम करता है और चेहरे की रंगत निखारने में मदद करता है. इन सभी चीजों से बना यह फेस वॉश स्किन को साफ, मुलायम और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान 
पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.बेहतर रिजल्ट के लिए इस फेस वॉश को रोजाना दो बार यूज करें. एक बार सुबह और दूसरी बार रात को सोने से पहले. रोजाना ऐसा करने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होंगे और चेहरा नेचुरली ग्लो करेगा.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement