Homemade Holi Colors: चुकंदर से गुलाबी और हल्दी से पीला, जानें घर पर गुलाल बनाने का आसान तरीका

Homemade Holi Colors: अगर आप होली खेलना चाहते हैं लेकिन केमिकल और डाई से भरे गुलाल से डर लग रहा है तो परेशान न हो. आज इस खबर में हम आपको घर नेचुरल तरीके से ऑर्गेनिक गुलाल बनाना बताएंगे, जिससे आप बिना किसी चिंता के अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली का त्योहार मना सकेंगे.

Advertisement
संतरा, चुकंदर और हल्दी से तैयार करें होली के रंग, जानें घर पर बनाने का आसान तरीका (Photo- Getty Image) संतरा, चुकंदर और हल्दी से तैयार करें होली के रंग, जानें घर पर बनाने का आसान तरीका (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

Homemade Holi Colors: होली आने वाली है और रंगों के बिना यह त्योहार अधूरा सा लगता है. लेकिन बाजार में मिलने वाले गुलाल में कई बार केमिकल और डाई मिली होती हैं, जो स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसी वजह से कई लोग होली खेलने से डरते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में मौजूद कुछ चीजों से आसानी से रंग बनाए जा सकते हैं. आज हम आपको घर पर नेचुरल तरीके से होली के रंग बनाना बताएंगे. ये रंग स्किन और बालों के लिए बिल्कुल सेफ होते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर अलग-अलग रंग बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए और इन्हें कैसे बनाया जाता है.

Advertisement

ऑरेंज रंग बनाएं संतरे से
ऑरेंज रंग बनाना बहुत आसान है. इसके लिए संतरे के छिलकों को 3-4 दिन तक अच्छी धूप में सुखा लें.  इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अब इसमें थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर और चुटकी हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें. तैयार मिश्रण को छलनी से छान लें, ताकि गुलाल और भी सॉफ्ट हो जाए. अब आपका नेचुरल ऑरेंज गुलाल होली खेलने के लिए तैयार है.

चुकंदर से बनाएं पिंक रंग 
पिंक गुलाल बनाने के लिए 1–2 मीडियम चुकंदर लें और उन्हें कद्दूकस कर लें. इसमें 1 कप पानी मिलाकर छलनी से रस निकाल लें. अब इसमें 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल डालें. दूसरी तरफ 3 कप कॉर्नफ्लोर लें और उसमें चुकंदर का रस मिलाएं. हाथों से अच्छे से मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे. इसे धूप में सुखा लें या माइक्रोवेव में हल्का सुखा सकते हैं. सूखने के बाद चाहें तो दोबारा पीस लें ताकि गुलाल एकदम सॉफ्ट हो.

Advertisement

रेड रंग बनाएं लाल गुलाब से
रेड गुलाल बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को 1 घंटे तक पानी में भिगो दें. इसके बाद इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें. अब इसमें कॉर्नफ्लोर मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. तैयार मिश्रण को धूप में सुखा लें या माइक्रोवेव में सुखा सकते हैं. सूखने के बाद रंग तैयार हो जाएगा.

हल्दी से बनाएं येलो रंग
येलो रंग बनाने के लिए 1 कप पानी उबालें और उसमें 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर डालें. इसे अच्छी तरह उबाल लें और फिर एक ट्रे में डालकर ठंडा होने दें. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें 2 बड़े चम्मच गुलाब जल और 3 कप कॉर्नफ्लोर डालें. अच्छे से मिलाएं और गांठ तोड़ दें. अब इसे पीसकर धूप में सुखा लें. सूखने के बाद यह चमकदार पीला गुलाल तैयार है.

ग्रीन रंग कैसे बनाएं
ग्रीन रंग आप पुदीना या पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों से बना सकते हैं. इसके लिए पत्तियों को धोकर, पीसकर और छानकर पेस्ट बना लें. अब इसमें गुलाब जल और कॉर्नफ्लोर मिलाएं. हाथों से अच्छे से मिलाएं ताकि गांठ न बने.अब इसे धूप में सुखा लें. सूखने के बाद यह इस्तेमाल के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement