स्किन को जवान रखने के लिए रोज खाएं ये 3 चीजें, झुर्रियां भागेंगी दूर

आजकल की खराब लाइफ्टाइल और डाइट में पोषण की कमी की वजह से कई लोगों के चेहरे पर वक्त से पहले ही बुढ़ापे के निशान नजर आने लगते हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो यहां हम आपको 3 ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन को टाइट रखने और जवान दिखने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement
PC: Getty PC: Getty

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

आजकल की खराब लाइफस्टाइल में बहुत सारे लोगों के चेहरे पर वक्त से पहले ही झुर्रियां, फाइन लाइंस और त्वचा का लटकना जैसे बुढ़ापे के निशान नजर आने लगते हैं. वास्तव में आपकी डाइट आपको लंबे समय तक जवान और सुंदर रखने में बेहद अहम किरदार अदा करती है. निखार लाने के लिए डाइट में बदलाव करना बहुत जरूरी है. कुछ फूड आइटम्स में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारी स्किन के लिए वरदान से कम नहीं होते. ये हमारी त्वचा को निखारने में मदद करते हैं.

Advertisement

प्रोटीन रिच फूड्स

प्रोटीन आपके शरीर में मसल मास मेंटेन रखता है जो यूथफुलनेस के लिए बेहद जरूरी है. इसके अलावा इससे आपकी त्वचा मजबूत होती है और झुर्रियां कम पड़ती हैं. साथ ही यह केराटिन बनाने के लिए आवश्यक अमीनो एसिड की आपूर्ति भी करता है जिससे आपकी स्किन के साथ ही बालों को मजबूती और चमक मिलती है. इसलिए प्रोटीन आपकी त्वचा और बालों को पोषण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. 

सब्जियां खाना है बेहद जरूरी : जवान दिखने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है. चेहरे पर निखार पाने के लिए आप वेजिटेबल जूस भी पी सकते हैं. रोजाना सब्जियों का जूस पीने से स्किन में 15 दिन में ही आपको काफी बदलाव नजर आने लगेगा. टमाटर, पालक और पुदीना का जूस शरीर के अंदर जाकर उसे डिटॉक्स करता है और नैचुरल ग्लो भी देता है.

Advertisement

विटासिन सी को जरूर करें शामिल

विटामिन सी त्वचा की समय से पहले उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने, सूरज से होने वाले नुकसान को रोकने और झुर्रियों, काले धब्बों और मुंहासों में सुधार करने में मदद कर सकता है. विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट है जिसका अर्थ है कि यह हानिकारक मुक्त कणों (विषाक्त पदार्थों) से लड़ता है जो वायु प्रदूषण जैसे बाहरी स्रोतों से या आपके चयापचय जैसी सामान्य प्रक्रियाओं के परिणामस्वरूप शरीर के अंदर से आपकी त्वचा के संपर्क में आते हैं. मुक्त कण त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन विटामिन सी के जरिए मुक्त कणों का मुकाबला किया जा सकता है और त्वचा में सुधार किया जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement