How To Use Expired Creams: क्या आप भी फेंक देते हैं एक्सपायर्ड क्रीम? कचरे में डालने के बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, चमक उठेगा घर का कोना-कोना

How To Use Expired Creams: ड्रेसिंग टेबल पर रखी एक्सपायर्ड क्रीम को बेकार न समझें. आप खराब हो चुके लोशन और क्रीम को घर के कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको इस खबर में एक्सपायर्ड हो चुकी क्रीम इस्तेमाल करने के तरीके बता सकते हैं.

Advertisement
आप बेकार हो चुकी क्रीम को अपना दरवाजों से आती को कम कर सकते हैं. (Photo: ITG) आप बेकार हो चुकी क्रीम को अपना दरवाजों से आती को कम कर सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

How To Use Expired Creams: अक्सर जब आप अपने ड्रेसिंग टेबल की सफाई करते हैं, तो बहुत ही चीजें ऐसी निकल आती हैं जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी होती है. इनमें अक्सर लोशन और क्रीम होती हैं, जिनका डिब्बा अभी भी आधा भरा होता है. लेकिन एक्सपायरी डेट निकलने की वजह से लोग सीधा उसे कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं. लोगों को लगता है कि एक्सपायरी निकलने के बाद ये क्रीम किसी काम की नहीं हैं. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आप गलत हैं. 

Advertisement

ये क्रीम बेशक स्किन पर लगाने के लिए सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि वो अब किसी काम की नहीं हैं. जिस क्रीम को आप बेकार समझकर फेंकने जा रहे हैं, वो असल में आपके घर के बहुत से कामों के लिए वरदान साबित हो सकती है. इनमें मौजूद ऑयल, ग्लिसरीन और मॉइस्चराइजिंग तत्व घर की कई पुरानी और बेजान चीजों में नई जान फूंकने की ताकत रखते हैं. आज इस खबर में हम आपको एक्सपायर हो चुके लोशन या क्रीम को घर पर इस्तेमाल करने के तरीके बताने वाले हैं.

लेदर का सामान चमकाने में करते हैं मदद: अगर आपके घर पर लेदर के पुराने जूते, बैग या बेल्ट हैं, तो एक्सपायर हो चुकी क्रीम आपके काम की साबित हो सकती हैं. दरअसल, लेदर जैसे-जैसे पुराना होता है, वैसे-वैसे उसकी चमक फीकी पड़ने लगती है. आप उसे फिर से नए जैसा चमकदार बनाने के लिए थोड़ी सी क्रीम लगाकर कपड़े से रगड़ सकते हैं. इससे लेदर फिर से मुलायम और चमकदार दिखने लगता है.

Advertisement
लेदर बैग्स (Photo: ITG)

जिद्दी स्टिकर के निशान करें साफ: अगर आप नई बोतल या क्रॉकरी लाएं हैं उस पर लगे चिपचिपे स्टिकर हटाने में परेशानी हो रही है तो ये क्रीम आपके काम आ सकती हैं. ऐसे में थोड़ा लोशन लगाकर उन्हें रगड़ें. इससे स्टिकर के निशान आसानी से साफ हो जाएंगे.

जार पर से स्टिकर हटाने के लिए. (Photo: ITG)

लकड़ी के फर्नीचर को आसानी से करें पॉलिश: टेबल, कुर्सी या अलमारी पर हल्का सा लोशन लगाकर कपड़े से पोंछने पर उसमें चमक आ जाती है. इससे धूल हटती है और फर्नीचर में फिर से चमकदार बनता है.

फंसी हुई जिप को करें स्मूद: अगर बैग या जैकेट की जिप बार-बार अटकती है, तो उस पर थोड़ा लोशन लगाएं. ये लुब्रिकेंट की तरह काम करता है और जिप आसानी से चलने लगती है.

जिप ठीक करने के लिए भी क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

दरवाजों की आवाज करें बंद: कई बार घर में लगे दरवाजों के कब्जों से आवाज आने लगती है. अगर आपके घर में भी ये हो रहा है तो लोशन को थोड़ी सी मात्रा में कब्जों पर लगाएं. इससे आवाज कम हो जाती है और दरवाजा स्मूद चलता है.

शेविंग टूल्स की सफाई में मददगार: रेजर या ब्रश पर जमा गंदगी को साफ करने के लिए भी खराब लोशन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

क्यूटिकल केयर के लिए उपयोग: अगर लोशन से बदबू नहीं आ रही, तो आप इसे नाखूनों के आसपास की सख्त स्किन को सॉफ्ट करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, ज्यादा स्किन पर लगाने से पहले थोड़ी सी जगह पर पैच टेस्ट जरूर कर लें.

बालों की ड्राईनेस करें कम: आप इन लोशंस को बहुत कम मात्रा में बालों के सिरों पर भी लगा सकते हैं. इससे रूखापन कम दिखता है और बाल कम उलझते हैं.

कैंची जैसी चीजों को चमकाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

मेटल के सामान को बचाएं जंग से: कैंची या गार्डन टूल्स पर लोशन की पतली लेयर लगाने से उनमें नमी बनी रहती है. इससे उनमें जंग लगने की प्रोसेस धीमी हो जाती है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement