Anti-Valentine's Week 2026: बाबू-सोना से मिली छुट्टी? आ गया एंटी-वैलेंटाइन वीक, देखें Slap Day से Break Up Day की पूरी लिस्ट

एंटी-वैलेंटाइन वीक हर साल 14 फरवरी यानी वैलेेंटाइन के अगले दिन यानी 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाया जाता है. यह वीक सिंगल्स, ब्रेकअप से उबर रहे लोगों और सेल्फ-लव को प्रायोरिटी देने वालों के लिए खास है. स्लैप डे से ब्रेकअप डे तक हर दिन नई शुरुआत और आत्मसम्मान का मैसेज देता है.

Advertisement
सेल्फ लव के हफ्ते की शुरुआत हो गई है. (PHOTO:ITG) सेल्फ लव के हफ्ते की शुरुआत हो गई है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:30 AM IST

Anti-Valentine's Week 2026: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है और इसे प्यार करने वालों का खास हफ्ता भी कहा जाता है. इस पूरे हफ्ते को प्यार को समर्पित किया गया है. लेकिन 14 फरवरी के अगले दिन जब लाल गुलाब और रोमांटिक पोस्ट्स का शोर थोड़ा थमता है, तब एंट्री होती है एंटी-वैलेंटाइन वीक की.

यह हफ्ता खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो सिंगल हैं, हाल ही में ब्रेकअप से गुजरे हैं या खुद को पेम्पर करना चाहते हैं. खासकर यह हफ्ता उन लोगों के लिए होता है, जो प्यार में धोखा खाए या फिर हारे होते हैं. ऐसे लोगों के लिए 15 फरवरी से 21 फरवरी तक चलने वाला यह वीक मजाकिया अंदाज में एंटी-वैलेंटाइन वीक के तौर पर मनाया जाता है.

Advertisement

चलिए जानते हैं कि 15 से 21 फरवरी के बीच कौन-कौन से डे होते हैं और इनका क्या मतलब होता है. शायद इन दिनों के असली मतलब से आप लोग भी वाकिफ नहीं होंगे. 

15 फरवरी-स्लैप डे

15 फरवरी को स्लैप डे होता है, इस दिन का मतलब किसी को सच में थप्पड़ मारना नहीं होता है, बल्कि अपने पुराने रिलेशनशिप की बीती कड़वी यादों को गुडबॉय कहना है. क्योंकि पुराने चैट्स डिलीट करना, एक्स की तस्वीरें हटाना और दिल से सारी बुराइयां निकालना ही असली स्लैप होता है.

16 फरवरी-किक डे

स्लैप के बाद किक डे की बारी आती है और किक डे पर अपनी लाइफ से उन चीजों को बाहर करने की बात होती है जो आपको अंदर ही अंदर परेशान करती हैं. यह दिन इमोशनल बैगेज को हटाकर नई शुरूआत की तरफ एक कदम आगे बढाने का होता है.

Advertisement

17 फरवरी-परफ्यूम डे

इसके बाद खुद को स्पेशल फील कराने की बारी आती है. परफ्यूम डे सेल्फ लव का प्रतीक माना जाता है, अपने लिए कोई गिफ्ट खरीदें, फेवरेट खुशबू लगाएं या खुद के साथ टाइम स्पेंड करें.

18 फरवरी-फ्लर्ट डे

फ्लर्ट डे थोड़ा लाइट और मजेदार होता है, इसलिए इस दिन नए लोगों से बात करें, मुस्कुराना और कॉन्फिडेंस के साथ खुद प्रेजेंट करें. 

19 फरवरी-कन्फेशन डे

कन्फेशन डे के दिन दिल की बात करें. चाहे किसी से माफी मांगनी हो या अपने दिल की बात बोलनी हो, कन्फेशन डे ईमानदारी को बढ़ावा देता है.

20 फरवरी-मिसिंग डे

हर रिश्ता बुरा नहीं होता. मिसिंग डे उस इंसान को याद करने का दिन है जो कभी आपके लिए खास रहा हो. कभी-कभी अपनी फीलिंग्स को एक्सेप्ट करना आगे बढ़ने की पहली सीढ़ी होती है.

21 फरवरी-ब्रेकअप डे

एंटी-वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन हमें कॉन्फिडेंस को प्रायोरिटी देने का मैसेज देता है. अगर कोई रिश्ता खुशियां नहीं दे रहा, तो उससे बाहर निकलना भी अहम होता है.

ब्रेकअप डे

एंटी-वैलेंटाइन वीक सिर्फ सिंगल होने का जश्न नहीं है, बल्कि खुद से प्यार करने और मेंटल पीस पाने का मौका है. यह हफ्ता सिखाता है कि लाइफ में सबसे जरूरी रिश्ता आपका खुद से होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement