अनंत अंबानी को बर्थडे पर स्टाफ ने दिया सरप्राइज, राधिका की एंट्री ने बनाया रोमांटिक, वीडियो इंटरनेट पर छाया

अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. जामनगर में रखे गए इस ग्रैंड जश्न के बीच राधिका मर्चेंट और अनंत का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें राधिका अपने पति को खास अंदाज में बर्थडे सरप्राइज देती दिख रही हैं.

Advertisement
अनंत ने कमरे में फूलों की चादर पर चलकर एंट्री ली. (Photo: ITG) अनंत ने कमरे में फूलों की चादर पर चलकर एंट्री ली. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज यानी 10 अप्रैल 2026 को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपना जन्मदिन खास बनाने के लिए कई तरह के आयोजन किए हैं, जिनमें हाथी भोज से लेकर दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी तक शामिल है.  अनंत के जन्मदिन पर जहां एक तरफ सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड के दिग्गज सितारों अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार चांद लगाने पहुंचे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक बेहद प्यारा और अनदेखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखने को मिलता है कि अनंत अंबानी के लिए बर्थडे सरप्राइज प्लान किया गया है. वीडियो में अनंत को फूलों की चादर पर चलकर अंदर आते देखा गया. इसमें उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट के बीच की केमिस्ट्री ने भी नेटिजंस का दिल जीत लिया है.

Advertisement

जब फूलों की चादर पर अनंत ने रखा कदम
वायरल हो रहे लेटेस्ट वीडियो में अनंत अंबानी को एक शानदार सरप्राइज मिलते हुए देखा जा सकता है. जैसे ही अनंत कमरे में अंदर आते हैं, तो नजारा पूरी तरह से फिल्मी नजर आता है. उनके स्वागत के लिए फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियों से बड़े-बड़े हार्ट बनाए गए हैं. अनंत चेहरे पर मुस्कान, आंखों पर चश्मा लगाए और जेब में हाथ डालकर बेहद कूल अंदाज में फूलों पर चलते हुए अंदर आते हैं. उनकी एंट्री होते ही वहां मौजूद स्टाफ मेंबर्स ने उन पर फूलों की बारिश करते दिखते हैं.

राधिका मर्चेंट की सरप्राइज एंट्री 
वीडियो में खूबसूरत पल तब आता है, जब अनंत की पत्नी राधिका मर्चेंट की एंट्री होती है. राधिका को देखते ही अनंत खिलखिलाकर हंसने लगते हैं. वो राधिका को देख बेहद खुश नजर आ रहे हैं. राधिका ने भी खुश होकर अनंत का स्वागत किया, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए. राधिका ने अनंत को बर्थडे विश करते हुए उनके गाल पर किस किया.  

Advertisement

अनंत-राधिका का लुक और स्टाइल
लुक की बात करें तो अनंत अंबानी इस खास मौके पर काफी रिलैक्स्ड और कैजुअल अवतार में नजर आए. उन्होंने नेवी ब्लू कलर की पोलो टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर पहना था, जो उनका सिग्नेचर कंफर्ट स्टाइल है. वहीं राधिका मर्चेंट ऑरेंज कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लगीं.  

जामनगर में सितारों का जमावड़ा
अनंत अंबानी का जन्मदिन मनाने के लिए बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान से लेकर 'किंग खान' शाहरुख तक शामिल हुए हैं. सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं, लेकिन राधिका और अनंत का ये पर्सनल और रोमांटिक वीडियो लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा रहा है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement