अनंत अंबानी आज (10 अप्रैल 2026) को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. जहां एक तरफ उनके लिए लैविश बर्थडे पार्टी रखी गई है, वहीं दूसरी ओर वो जानवरों से लेकर गरीबों तक को अपनी खुशियों में शामिल कर रहे हैं. अनंत अंबानी के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं. इनमें से एक वीडियो ऐसा है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. दरअसल, अनंत ने अपना जन्मदिन गरीब बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसमें उनके साथ राधिका नजर आईं.
वायरल वीडियो में अनंत को जिस तरह गरीब बच्चों को गोद में उठाते देखा जा रहा है. इन नन्हे बच्चों की मासूम मुस्कुराहटों के बीच अनंत-राधिका का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
बच्चों के साथ घिरे नजर आए अनंत अंबानी
इंस्टाग्राम पर वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी और राधिका जैसे ही बच्चों के पास पहुंचते हैं वो सभी चहकने लगते हैं. अनंत को कई बच्चों के बीच खड़े देखा जा सकता है, जो उनसे मिलने और बात करने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं. वो बच्चों से हाथ मिलाते हैं, उनसे बातें करते हैं और उनके साथ हंसते हुए नजर आते हैं.
कुछ पलों में वो बच्चों को अपने करीब बुलाकर उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं, जिससे साफ झलकता है कि वो इस मौके को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं. इसके साथ ही अनंत को एक बच्चे को गोद में उठाते भी देखा जा सकता है.
राधिका मर्चेंट भी बनीं खुशी का हिस्सा
इस खास मौके पर अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी उनके साथ मौजूद थीं. उन्हें ऑरेंज कलर का सूट पहने देखा जा सकता है. अनंत की तरह ही वो भी बच्चों के बीच काफी खुश दिखीं. वीडियो में अनंत और राधिका बच्चों के साथ खड़े होकर ग्रुप फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे हैं, जहां सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई देती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क