16 महीने का बच्चा और इतना वजन इतना अधिक! मां ने बताई असली वजह

अमेरिका की मां लॉरेन गॉडडेन ने अपने 16 महीने के बेटे जॉन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. बच्चे का वजन और कद-काठी उम्र से अधिक दिख रहा था, जिससे लोग हैरान और चिंतित भी हुए. मां ने कारण बताया है.

Advertisement
16 महीने में बच्चे का वजन काफी अधिक है. (Photo: Instagram/laurengodden__) 16 महीने में बच्चे का वजन काफी अधिक है. (Photo: Instagram/laurengodden__)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता है लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो लोगों ही समय में सभी को पसंद आ जाती हैं. अब चाहे वो गोविंदा के गानों पर डांस करने वाले डब्बू जी हों, प्रिया प्रकाश वॉरियर की आंख मारने वाली क्लिप हो या फिर क्रिस का गाना सुनेगा वाला 'धूम'. हाल ही में अमेरिका की मां ने अपने 16 महीने के बच्चे का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि लोग उस बच्चे को देखकर हैरान भी हुए और कई लोगों ने उसके लिए चिंता भी जताई

Advertisement

क्या है पूरा मामला

अमेरिका की रहने वाली लॉरेन गॉडडेन ने जब अपने 16 महीने के बच्चे का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला तो लोग ये देखकर हैरान हुए कि उनका बच्चा उम्र से कहीं अधिक वजनी और कद-काठी वाला था. मां ने बताया कि कई लोगों ने बच्चे की कद-काठी देखकर मजाक में पूछा कि क्या उनका बेटा अस्पताल से खुद गाड़ी चलाकर घर आया था. 

क्या था उस वीडियो में?

लॉरेन गॉडन ने अपने बेटे जॉन का जो वीडियो शेयर किया उसमें जॉन चलना सीख रहा है. मां उसे सहारा देकर कैमरे की तरफ कदम बढ़ाने के लिए कह रही हैं. वीडियो के आखिर में जॉन कैमरे के बिल्कुल पास आकर मुस्कुराता है और अपने छोटे-छोटे दांत दिखाता है.

वजन बढ़ने के पीछे की असली वजह

एक दूसरे वीडियो में लॉरेन ने जॉन की कहानी का अहम पहलू भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि जॉन को दिल से जुड़ी एक समस्या थी जिसके इलाज के दौरान उसे स्टेरॉयड दवाइयां दी गई थी. इन्हीं दवाओं की वजह से उसका वजन तेजी से बढ़ा. हालांकि अब जॉन पूरी तरह ठीक है और अच्छी लाइफ जी रहा है.

Advertisement

लॉरेन के टिकटॉक अकाउंट पर यह वीडियो 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था और इसे लाखों लाइक्स मिले हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement