Sattu Ki Chutney Recipe: गर्मी और लू की छुट्टी कर देगी सत्तू की ठंडी-ठंडी चटनी, शरीर को अंदर से रखेगी कूल!

Sattu Ki Chutney Recipe: गर्मियों में सत्तू किसी सुपरफूड से कम नहीं है. अगर आप सत्तू का शरबत और पराठा खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें सत्तू की खास चटनी. ये न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण शरीर को ठंडक देती और पाचन भी दुरुस्त करती है.

Advertisement
सत्तू की चटनी पेट को ठीक रखने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. (Photo: ITG) सत्तू की चटनी पेट को ठीक रखने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

गर्मी में अक्सर ज्यादातर लोगों का कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को अंदर से ठंडक भी पहुंचाए. फिर चाहे वो ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स हों या फिर कुछ ऐसा जो उनके शरीर को अंदरूनी ठंडक पहुंचाए. ऐसे मौसम में सत्तू लोगों के लिए सुपरफूड की तरह काम करता है, जो शरीर को तुरंत और लंबे समय तक ठंडक देने का काम करता है. आपने सत्तू के पराठे से लेकर सत्तू का शरबत तक तो खूब पिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सत्तू की चटनी के बारे में सुना है? जी हां, आपने धनिए और पुदीने की चटनी तो खूब खाई होगा क्यों न इस बार सत्तू की चटनी ट्राई की जाए?
 
जब आपको लू और धूप की तपिश परेशान करने लगे तो ऐसे में सत्तू से बनी चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. ये खाने में बेहद टेस्टी लगती है और पेट को हल्का रखने में भी मदद करती है. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ये रोटी, पराठा, लिट्टी या चावल हर चीज के साथ स्वादिष्ट लगती है. अगर आप इस बार खाने में कुछ नया और हेल्दी जोड़ना चाहते हैं, तो सत्तू की चटनी जरूर ट्राई करें.

इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • 4 बड़े चम्मच सत्तू
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 3-4 लहसुन की कलियां
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • जरूरत अनुसार ठंडा पानी

ऐसे बनाएं सत्तू की चटनी

1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में सत्तू डाल लें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन और हरी मिर्च मिला दें.

2. अब इसमें नमक, नींबू का रस और सरसों का तेल डालें. ये चीजें चटनी का स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं.

3.  अब सत्तू और मसालों में थोड़ा-थोड़ा ठंडा पानी डालते हुए इसे अच्छे से मिलाएं. ध्यान रखें कि चटनी ज्यादा पतली न हो. इसका टेक्शचर हल्का गाढ़ा रहेगा तो अच्छा रहता है. 

4. इसके बाद आखिरी में ऊपर से हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. आपकी ठंडी-ठंडी और स्वादिष्ट सत्तू की चटनी तैयार है.

गर्मियों में क्यों फायदेमंद है सत्तू की चटनी?
 
1. सत्तू की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए ये गर्मी में शरीर को राहत पहुंचाने का काम करता है.

Advertisement

2. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पेट हल्का रहता है और पाचन बेहतर होता है.

3. सत्तू में प्रोटीन और फाइबर दोनों होते हैं, इसलिए इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है और आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है.

किन चीजों के साथ खा सकते हैं?
आप सत्तू की चटनी को रोटी, पराठा, लिट्टी, चावल या दाल-भात के साथ आराम से खा सकते हैं. ये सादे से खाने का स्वाद भी दोगुना कर देती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement