Karela Chutney Recipe: गर्मियों में जब भी आप बाजार में सब्जी खरीदने निकलते हैं तो आपको हरे-हरे करेले खूब देखने मिल जाते हैं. करेले खाना कितना सेहतमंद होता है ये किसी से छिपा नहीं है, लेकिन ये भी कोई झुटला नहीं सकता है ये बहुत ही ज्यादा कड़वा होता है. इसकी कड़वाहट के कारण ही करेले का नाम सुनते ही बच्चे तो बच्चे बड़े भी मुंह बना लेते हैं. क्या आपके घर के लोग भी करेला सुनते ही डाइनिंग टेबल से गायब हो जाते हैं? अगर हां, तो यकीन मानिए ये खबर आपके लिए है.
आज तक कड़वाहट के डर से करेले को विलेन समझा जाता है, लेकिन आज हम आपको करेले की ऐसी चटाखेदार चटनी की रेसिपी बताने वाले हैं जो उस कड़वे रिश्ते को हमेशा के लिए बदल सकती है. इसका स्वाद इतना बेमिसाल है कि खाने वाले को पता भी नहीं चलेगा कि वो करेला खा रहे हैं. ये चटनी हर तरह के खाने को मजेदार और स्वादिष्ट बना देगी.
करेले की चटनी की क्या है खासियत?
ये हरे धनिए या पुदीने जैसी कोई आम चटनी नहीं है. इसमें करेला को क्रिस्पी फ्राई करके और खास मसालों के साथ पीसकर बनाया जाता है, जिससे इसका कड़वापन काफी हद तक खत्म हो जाता है और इसका स्वाद भी बदल जाता है.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. करेले की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले करेले को अच्छी तरह धोकर पतली-पतली स्लाइस में काट लें. कोशिश करें की आप बाजार से ऐसे करेले खरीदें, जिनमें बीज कम हों. अगर करेले कम बीज वाले और ताजे होंगे तो इससे चटनी का स्वाद बेहतर आएगा.
2. इसके बाद कड़ाही में मूंगफली डालकर उन्हें 3-4 मिनट तक भून लें.
3. फिर मूंगफली के साथ ही चना दाल, उड़द दाल, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, तिल, साबुत धनिया, लहसुन और जीरा डालें. इन्हें मीडियम से लो फ्लेम पर 4-5 मिनट तक अच्छे से भून लें और फिर ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
4. अब उसी कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और कटे हुए करेले डालकर मीडियम-लो फ्लेम पर चलाते हुए फ्राई करें. जब करेला हल्का गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
5. अब भुने हुए मसाले और फ्राई किए हुए करेले को एक साथ मिलाकर मिक्सी में डालें. इसके साथ आमचूर पाउडर, नमक और हींग डालकर दरदरी चटनी पीस लें. ध्यान रखें करेले की चटनी में पीसते वक्त पानी नहीं डालना है. ये ड्राई बनती है.
6. चटनी को स्टोर करने से पहले प्लेट में फैलाकर ठंडा कर लें. इसके बाद एयरटाइट डिब्बे में भरकर आप इसे 3-4 महीने तक आसानी से स्टोर कर सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क