How To Store Chutney: फ्रिज में रखी चटनी अब नहीं होगी खराब, जानें 15 दिन तक फ्रेश रखने का आसान तरीका

How To Store Chutney: घर की बनी चटनी अक्सर सही स्टोरेज न होने की वजह से जल्दी खराब हो जाती है. अगर आप भी चटनी को कम से कम 15 दिनों तक स्वादिष्ट रखना चाहते हैं तो ये 5 स्टोरज टिप्स आपके काम आ सकते हैं.

Advertisement
चटनी को फ्रिज में रखना सबसे बढ़िया माना जाता है. (Photo: ITG) चटनी को फ्रिज में रखना सबसे बढ़िया माना जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

How To Store Chutney: आपके बोरिंग से खाने में स्वाद जोड़ने का काम या तो अचार करता है या फिर इसके लिए लोग चटनी खाते हैं. जब भी चटनी की बात आती है तो लोगों के दिमाग में उसका खट्टा सा..तीखा सा स्वाद आता है. चटनी किसी भी खाने का स्वाद पलभर में बदल देती है. चाहे दाल-चावल हो, पराठा हो या स्नैक्स एक चम्मच चटनी पूरी थाली को मजेदार बना देती है. इसी वजह से घरों में चटनी अक्सर बनाकर रखी जाती है.

लेकिन होता ये है कि आप मेहनत से चटनी तो बना लेते हैं, पर सही तरीके से स्टोर न करने की वजह से वो अगले ही दिन खराब हो जाती है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी घर की बनी चटनी 10-15 दिन तक फ्रेश रहे, तो ये खबर आपके लिए है. चलिए जानते हैं चटनी को लंबे समय तक स्वादिष्ट और मजेदार रखने के लिए टिप्स और ट्रिक्स.

1. चटनी को एयरटाइट कंटेनर में करें स्टोर: जब भी आप चटनी बनाकर उसे स्टोर करें तो उसे हमेशा साफ और सूखे कांच के जार या एयरटाइट कंटेनर में ही रखें. चटनी स्टोर करने के लिए सबसे अच्छा कांच का जार माना जाता है, क्योंकि ये इसके स्वाद और खटास के साथ रिएक्ट नहीं करता. लेकिन ध्यान रखें कि कंटेनर बिल्कुल सूखा होना चाहिए, क्योंकि थोड़ी-सी नमी भी चटनी को जल्दी खराब कर सकती है. अगर हो सके तो जार को पहले धोकर अच्छी तरह सुखा लें.

Advertisement

2. गर्मी से रखें दूर: चटनी को एयरटाइट कंटेनर में रखने के बाद उसे डायरेक्ट सनलाइट और गर्मी भरे माहौल से दूर रखें. चटनी को हमेशा ठंडी और अंधेरी जगह पर रखना जरूरी है. ज्यादा गर्मी और सीधी धूप चटनी को जल्दी खराब कर सकती है. ऐसे में चटनी को फ्रिज में रखना ही बेहतर है. ठंडे टेंपरेचर में चटनी जल्दी खराब नहीं होती.

3. फ्रिज में करें स्टोर: अगर आप चाहते हैं कि चटनी कई दिनों तक फ्रेश बनी रहे, तो उसे फ्रिज में जरूर रखें. ठंडा टेंपरेचर बैक्टीरिया और फफूंद को पनपने से रोकता है. चटनी बनाने के तुरंत बाद उसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें. सही तरीके से रखी गई चटनी कई हफ्तों तक स्वादिष्ट बनी रह सकती है.

4. चटनी के क्यूब्स बनाना है आसान तरीका: अगर आप चटनी को और लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो उसे आइस ट्रे में जमाकर क्यूब्स बना सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको आइस ट्रे में हल्का-सा तेल लगाना होगा, फिर उसमें चटनी भरकर फ्रीजर में रख दें. जरूरत पड़ने पर एक-दो क्यूब निकाल लें और इस्तेमाल से कुछ देर पहले बाहर रख दें.  

Advertisement

5. साफ हाथ और सूखे चम्मच का रखें ध्यान: चटनी खराब होने की एक बड़ी वजह गंदे हाथ या गीला चम्मच होता है. हमेशा चटनी निकालते समय साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. खाने की चीजों को सीधे जार में डुबोकर न खाएं, इससे बैक्टीरिया अंदर जा सकते हैं. जार में पानी न जाने दें, वरना चटनी जल्दी खराब हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement