12 महीने तक खराब नहीं होंगी सब्जियां! अपनाएं ये पारंपरिक तरीका

गर्मियों में सब्जियां अक्सर खराब जाती हैं और जल्दी खराब हो जाती हैं. लेकिन एक पारंपरिक तकनीक के जरिए अब आप महंगी सब्जियों को साल भर के लिए स्टोर कर सकते हैं. उस तकनीक के बारे में स्टोरी में जानेंगे.

Advertisement
सन ड्राइंग तकनीक से करीब 1 साल तक सब्जियों को इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG) सन ड्राइंग तकनीक से करीब 1 साल तक सब्जियों को इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

गर्मी के मौसम में अक्सर सब्जियां लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रहतीं इसलिए कई बार उनकी कीमतें भी बढ़ जाती हैं. अब ऐसे में सब्जियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना काफी बड़ी चुनौती होता है. अक्सर नमी के कारण सब्जियां सड़ने लगती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी दादी-नानी के जमाने का एक नुस्खा आज भी सबसे कारगर है. उस तरीके से सब्जियों को आप करीब 1 साल तक भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वर्ल्ड वेजिटेबल सेंटर से लेकर कई बड़े जर्नल्स का मानना है कि अगर वैज्ञानिक तरीके से सब्जियों की नमी निकाल दी जाए तो वे बिना फ्रिज के भी एक साल तक खराब नहीं होतीं. तो आइए वो तरीका क्या है, इस बारे में जान लीजिए.

Advertisement

नमी है सब्जियों की दुश्मन

सब्जियों के जल्दी खराब होने की सबसे बड़ी वजह उनकी नमी होती है. दरअसल, सब्जियों में नमी के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं. ऐसे में नमी को कम करने के लिए सन ड्राइंग तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

सन ड्राइंग तकनीक में जब सब्जियों को बारीक काटकर तेज धूप में सुखाते हैं तो उनके अंदर की नमी 10 प्रतिशत से भी कम हो जाती है. इस लेवल पर सूक्ष्मजीवों की ग्रोथ नामुमकिन हो जाती है. यही कारण है कि पारंपरिक रूप से सुखाए गए गोभी, मटर, मेथी और अन्य साग महीनों तक अपनी गुणवत्ता बनाए रखते हैं.

इस तकनीक के लिए बस आप बस सब्जियों को लें और उन्हें अच्छे से धोकर छोटे-छोटे पीस करें और धूप में सूखने के लिए डाल दें. पूरी तरह सब्जियों को सूखने में 2 से 4 दिन का समय लग सकता है. सब्जी को तोड़कर देखें, अगर वह आसानी से टूटने लगे तो समझ लें कि उसकी नमी खत्म हो गई है. फिर उसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें.

Advertisement

क्या कहती हैं रिसर्च

, ग्लोबल लेवल पर सब्जियों के संरक्षण पर रिसर्च करता है. उसके अनुसार, सब्जियों को सुखाकर नमी कम करना, उनकी लाइफ बढ़ाने का सबसे सस्ता और बेहतर तरीका है.

वर्ल्ड वेजिटेबल सेंटर का कहना है, यह तकनीक केवल एक घरेलू नुस्खा नहीं है. बल्कि इसे एप्लाइड साइंसेज और जैसे फेमस जर्नल्स ने भी माना है. रिसर्च के अनुसार, मॉडर्न फ्रीजिंग तकनीक के मुकाबले प्राकृतिक रूप से सुखाने पर सब्जियों के फाइबर और आयरन जैसे मिनरल्स ज्यादा वैसे ही बने रहते हैं. वर्ल्ड वेजिटेबल सेंटर के अनुसार, विकासशील देशों में भोजन की बर्बादी रोकने के लिए सोलर डिहाइड्रेशन सबसे किफायती और टिकाऊ मॉडल है.

कैसे करें इस तकनीक का इस्तेमाल

रिसर्चर्स के मुताबिक, सूखी हुई सब्जियों को कांच के जार या एयर-टाइट कंटेनर में रखा जाए तो इन्हें 12 महीने तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है. बस इनका उपयोग करने से पहले इन्हें 15 से 20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोना होता है. गर्म पानी में जाते ही ये सब्जियां दोबारा हाइड्रेट हो जाती हैं और अपने प्रारंभिक स्वाद और साइज में वापिस आ जाती हैं. यह तकनीक उन इलाकों के लिए काफी अच्छी हो सकती है, जहां बिजली की समस्या है या जहां ऑफ-सीजन में सब्जियां बहुत महंगी मिलती हैं.

Advertisement

सेहत भी रहेगी अच्छी

इस तकनीक से सब्जियों को प्रिजर्व करने के लिए किसी भी सिंथेटिक प्रिजर्वेटिव का उपयोग नहीं होता. बाजार में मिलने वाली फ्रोजन सब्जियों में सोडियम या अन्य केमिकल्स होने की संभावना रहती है लेकिन धूप में सुखाई गई सब्जियां पूरी तरह प्राकृतिक होती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement