Suji Paratha: बोरिंग नाश्ते से चाहिए छुट्टी? सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सूजी के ये नरम पराठे, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाट जाएंगे!

Suji Paratha: रोजाना वही पुराना नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आज ही ट्राई करें सूजी के सॉफ्ट और स्वादिष्ट पराठे. सूजी की ये टेस्टी रेसिपी न केवल झटपट तैयार होती है, बल्कि पचने में भी बहुत आसान है.

Advertisement
अगर आप सूजी का आटा अच्छे से गूंथेंगे तो आपके पराठे न टूटेंगे और न ही बेलन से चिपकेंगे. (Photo: ITG) अगर आप सूजी का आटा अच्छे से गूंथेंगे तो आपके पराठे न टूटेंगे और न ही बेलन से चिपकेंगे. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

Suji Paratha:  ज्यादातर घरों में रोजाना नाश्ते में पोहा, पराठा या सैंडविच जैसी चीजें नाश्ते में बनती हैं. क्या आपके घर पर भी ऐसा ही होता है और आप भी ये चीजें खाकर बोरियत महसूस करने लगे हैं? अगर हां, ये खबर आपके लिए है. अगर आप भी नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सूजी के नरम-मुलायम पराठे आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं. ये सुबह की भागदौड़ में बनाने के लिए भी बढ़िया हैं क्योंकि ये फटाफट बन जाते हैं और स्वादिष्ट भी होते हैं. 

Advertisement

ये पराठे न केवल बनाने में बेहद आसान हैं, बल्कि पचने में भी बहुत हल्के होते हैं. इनकी सबसे खास बात इनका टेक्शचर होता है. ये इतने मुलायम बनते हैं कि घर के बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक, हर कोई इन्हें बड़े चाव से खाता है. आप चाहें तो इन्हें गरमा-गरम चाय की चुस्की के साथ खा सकते हैं या फिर ठंडी दही और अचार के साथ पेयर कर सकते हैं. तो चलिए, बोरिंग नाश्ते को कहें अलविदा और आज ही आजमाते हैं ये झटपट बनने वाले और टेस्टी पराठे.

क्यों खास हैं सूजी के पराठे?
सूजी पेट के लिए हल्की मानी जाती है, इसलिए इसे पचाना बहुत आसान होता है. साथ ही इसमें डाले गए मसाले इसे और भी स्वादिष्ट बना देते हैं. जब समय कम हो और कुछ अच्छा बनाना हो, तो ये रेसिपी काम आ सकती है.

इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • 2 कप सूजी
  • ½ कप गेहूं का आटा (बाइंडिंग के लिए)
  • ½ प्याज (बारीक कटा)
  • ½ चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • हरा धनिया (बारीक कटा)
  • ½ चम्मच जीरा
  • ½ चम्मच अजवाइन (हल्का क्रश किया हुआ)
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 चम्मच तेल (मोयन के लिए)
  • गुनगुना पानी

बनाने का तरीका:

1.  सूजी का पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले सूजी लेनी होगी. अगर सूजी मोटी है तो उसे मिक्सर में हल्का चला लें ताकि थोड़ी बारीक हो जाए. अब एक बाउल में सूजी और गेहूं का आटा मिलाएं.

2. अब सूजी और गेहूं के मिक्शचर में प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, अजवाइन, नमक और लाल मिर्च डालें. ऊपर से थोड़ा तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें.

3. मसाले मिलाने के बाद गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें. आटे को 10-15 मिनट ढककर रख दें, ताकि अच्छे से सेट हो जाए.

4. अब बहुत हल्के हाथों से सूखा आटा लगाते हुए पराठे बेलें. सेंकने के लिए हल्का तेल या घी लगाकर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंकें.

5. बस आपके सूजी के पराठे बिल्कुल तैयार हैं. आप इन्हें दही या चटनी के साथ खा सकते हैं. ये बहुत ही टेस्टी लगते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement