How To Make Sugarcane Juice At Home: बिना गन्ने के घर पर 2 मिनट में बनाएं 'गन्ने का रस'! स्वाद में सड़क किनारे मिलने वाले जूस को करता है फेल

How To Make Sugarcane Juice At Home: गर्मियों में गन्ने का जूस पीना सबको पसंद है, लेकिन बाहर कितनी सफाई से बनता है उस पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आप बिना गन्ने और मशीन के घर पर आसानी से बाजार जैसा रिफ्रेशिंग गन्ने का रस बना सकते हैं वो भी गुड़, पुदीना की मदद से.

Advertisement
आप गुड़ की मदद से बिना गन्ने के भी गन्ने का जूस बना सकते हैं.  (Photo: ITG) आप गुड़ की मदद से बिना गन्ने के भी गन्ने का जूस बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

How To Make Sugarcane Juice At Home: चिलचिलाती धूप, पसीने से तरबतर शरीर और सूखते गले के कारण लोग अक्सर गर्मियों में कुछ ठंडा पीने के लिए तलाशते हैं. ऐसे में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए मैंगो शेक से लेकर बेल का शरबत तक पीते हैं. इन्हीं में एक देसी ड्रिंक भी शामिल है और वो है गन्ने का रस. गन्ने का रस न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि मीठे की क्रेविंग भी शांत कर देता है. गर्मी के मौसम में सड़क किनारे गन्ने के जूस की दुकान देखते ही मन ललचाने लगता है, लेकिन साफ-सफाई के चलते पीने से कतराते हैं.  

Advertisement

अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो अब ये करने की जरूरत नहीं है. क्या आप जानते हैं कि बिना गन्ने के भी आप अपने किचन में बिल्कुल बाजार जैसा गन्ने का जूस तैयार कर सकते हैं? जी हां, ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन एक ट्रिक से आप सिर्फ 2 मिनट में गुड़ और पुदीने की मदद से रिफ्रेशिंग स्वाद पा सकते हैं.  

क्या है रेसिपी का सीक्रेट?
बिना गन्ने और मशीन के अगर आप गन्ने का जूस बनाना चाहते हैं तो आपको गुड़ की जरूरत होगी. गुड़ गन्ने के रस से ही बनता है, इसलिए इसका स्वाद काफी हद तक गन्ने जैसा ही होता है. यही वजह है कि इससे बना ड्रिंक आपको पीने में लगभग वैसा ही लगता है, जो असली गन्ने के रस का होता है.  

इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • बारीक कुटा हुआ गुड़- ¼ कप
  • ठंडा पानी- 1 गिलास
  • काला नमक- स्वादानुसार
  • नींबू का रस- ½ से 1 चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े- जरूरत के अनुसार
  • पुदीने की पत्तियां- 4-5 

2 मिनट में कैसे बनाएं? 

1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में बारीक कटा हुआ गुड़ डालें.

2. अब इसमें ठंडा पानी, काला नमक और नींबू का रस डाल दें.

3. इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां डालें. ये जूस को रिफ्रेशिंग फ्लेवर देते हैं. 

4. सभी चीजों को 1-2 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करें, ताकि गुड़ पूरी तरह घुल जाए और ऊपर हल्का झाग आ जाए.

5. आपका गन्ने का जूस तैयार है. इसे बस गिलास में निकालें, ऊपर से बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा पी लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement