How To Make Poha: मध्य प्रदेश और माहाराष्ट्र की गलियों से निकलकर अब पोहा पूरे भारत का पसंदीदा नाश्ता बन गया है. सुबह की भागदौड़ हो या इतवार में कुछ बनाने का मन न कर रहा हो, तब झटपट बनने वाला पोहा लोगों की भूख मिटाने का काम करता है. ये स्वाद और सेहत का परफेक्ट बैलेंस है. पोहा न केवल खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. लेकिन इसके बावजूद भी अक्सर लोग घर पर वैसा पोहा नहीं बना पाते हैं जैसा किसी ठेले या फिर दुकान पर मिलता है. जी हां, बहुत से लोगों का पोहा खिला-खिला बनने के बजाय हलवे जैसा चिपचिपा बनता है, जिससे लोगों का मूड खराब हो जाता है.
अगर आपका पोहा भी कड़ाही में जाते ही आपस में चिपकने लगता है, तो अब टेंशन न लें. मशहूर शेफ रणवीर बरार ने खिला-खिला पोहा बनाने का एक सीक्रेट शेयर किया है, जिसे इस्तेमाल करके आप इसे चिपचिपा होने से बचा सकते हैं.
लोग क्या गलती करते हैं?
शेफ रणवीर के मुताबिक, पोहा बनाने में किसी तरह का कोई रॉकेट साइंस नहीं लगता है. इसे बनाने में बस सारा खेल पानी और समय के सही तालमेल का है. अक्सर लोग पोहे को पानी में बहुत देर तक पानी में भिगोकर छोड़ देते हैं या उसे गलत तरीके से छानते हैं, जिससे वो खिला-खिला नहीं बन पाता है. शेफ रणवीर कहते हैं कि परफेक्ट पोहा वही है जिसका एक-एक दाना अलग रहे लेकिन अंदर से उतना ही सॉफ्ट हो.
सबसे बड़ी गलती क्या होती है?
शेफ रणवीर बरार के अनुसार, सबसे बड़ी गलती पोहे को जरूरत से ज्यादा गीला करना है. लोग अक्सर पोहा को चावल की तरह भिगो देते हैं या पतला पोहा इस्तेमाल करते हैं. जब पोहा हद से ज्यादा पानी सोख लेता है, तो उसका स्टार्च एक्टिव हो जाता है और वो आपस में चिपकने लगता है. ऐसे में पोहे को कभी भी भिगोने की गलती न करें.
पोहा धोने का सही तरीका
पोहा बनाने से पहले उसे सही तरीके से धोना बहुत जरूरी होता है. पोहा धोने के लिए:
अगर आप पोहे को इसक तरह से धोते हैं तो वो सही मात्रा में नमी सोख लेगा और उसके दाने अलग-अलग रहेंगे.
मुंबई स्टाइल कांदा पोहा कैसे बनाएं?
शेफ रणवीर बरार ने मुंबई का खास कांदा पोहा बनाना भी सिखाया.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. मुंबई स्टाइल कांदा पोहा बनाने के लिए सबसे पहले धोया हुआ पोहा लें, उसमें नमक और चीनी मिलाकर हल्के से मिक्स करें.
2. कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई डालें.
3. फिर हरी मिर्च, करी पत्ता और मूंगफली डालकर भूनें.
4. अब प्याज और आलू डालकर अच्छे से पकाएं.
5. नमक और हल्दी डालें, फिर पोहा डालकर मिक्स करें. इसे 2–3 मिनट तक हल्का गर्म करें.
6. आखिर में नींबू रस डालें और हरा धनिया डालकर सर्व करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क