Mango Mastani Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में आम के स्टॉल्स लग जाते हैं और जब भी बाजार जाओ तो बिकने वाले आम की खुशबू चारों ओर महकने लगती है. आमों की कई किस्में होती हैं जिन्हें लोग अपने पसंद के मुताबिक खाना पसंद करते हैं. कोई आम को काटकर खाना पसंद करता है तो कोई इसका शेक पीना पसंद करता है. लेकिन क्या आपने जानते हैं पुणे में एक ड्रिंक काफी फेमस है जिसे 'मैंगो मस्तानी' नाम से जानते हैं. यह कोई सिंपल मैंगो शेक नहीं होता बल्कि एक रॉयल डेजर्ट होता है जो गाढ़े मिल्क शेक, ढेर सारी आइसक्रीम और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है. यदि आप भी घर पर मैंगो मस्तानी बनाना चाहते हैं तो नीचे इसे बनाने की विधि जान लीजिए.
मैंगो मस्तानी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है, बस नीचे दी हुई कुछ चीजों की जरूरत होती है.
मैंगो मस्तानी बनाना काफी आसान है. इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आम को धोकर छील लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. गार्निशिंग के लिए थोड़े से बारीक टुकड़े अलग रख दें. अब इसके बाद ब्लेंडर में आम के टुकड़े, चीनी और ठंडा दूध डालें और उसी में 1 या 2 स्कूप वनीला आइसक्रीम भी मिला दें ताकि शेक को अच्छा गाढ़ापन और क्रीमी टेक्सचर मिल जाए. अब इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि यह पूरी तरह स्मूद और गाढ़ा न हो जाए.
मैंगो मस्तानी को सर्व करना भी एक आर्ट है. एक लंबे कांच के गिलास में सबसे पहले थोड़े से कटे हुए आम के टुकड़े डालें. अब गिलास को तीन-चौथाई हिस्से तक तैयार किए गए मैंगो शेक से भर दें. इसके ऊपर एक बड़ा स्कूप वनीला या मैंगो आइसक्रीम का रखें.
आखिरी में ऊपर से कटे हुए नट्स, टूटी-फ्रूटी और एक चेरी सजा दें. लीजिए आपकी ठंडी-ठंडी और रॉयल मैंगो मस्तानी तैयार है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क