रसोई में रखी इस सफेद चीज से नए जैसे चमक जाएंगे बर्तन! रगड़ने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

क्या आप भी बर्तनों पर जमी जिद्दी चिकनाई और जले हुए निशानों से परेशान हैं? अगर हां और उसके लिए आप महंगे क्लीनर खरीदते हैं, तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको नमक की एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप जिद्दी चिकनाई और बदबू दूर हो जाएगी.

Advertisement
चमक की मदद से न केवल जिद्दी चिकनाई हटती है, बल्कि बदबू भी गायब हो जाती है. (Photo: ITG) चमक की मदद से न केवल जिद्दी चिकनाई हटती है, बल्कि बदबू भी गायब हो जाती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST

आजकल यूट्यूब पर देखकर किसी मास्टरशेफ की तरह नई-नई डिशेज बनाना तो सबको बहुत मजेदार लगता है, लेकिन खाना पकाने के बाद जब ढेर सारे बर्तन इकट्ठा हो जाते हैं तो पीसने छूटने लगते हैं. सिंक में रखे बर्तनों के उस पहाड़ को धोना सभी को बहुत मुश्किल लगता है. खासकर वो काली पड़ी कड़ाही और मसालों से चिपके बर्तन, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने लगते हैं. आप चाहे महंगे से महंगा डिशवॉश जेल ले आएं, कभी-कभी वो जले हुए निशान जाने का नाम ही नहीं लेते. ऐसे में बर्तन धोना लोगों का सबसे बड़ा सिरदर्द बन जाता है. 

Advertisement

लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी रसोई के छोटे से डिब्बे में एक ऐसा सुपरहीरो छिपा है, जो इस सिरदर्द को चुटकियों में खत्म कर सकता है? ये सुपरहीरो और कुछ नहीं बल्कि आपके खाने को स्वादिष्ट बनाने वाला नमक है. जी हां, वही नमक जो खाने में स्वाद लाता है, वो आपके बर्तनों को भी चमका सकता है. नमक की एक छोटी सी ट्रिक आपके बर्तनों पर जमी जिद्दी चिकनाई को मिनटों में साफ कर सकती है. 

1. जिद्दी चिकनाई का दुश्मन है नमक: आप बर्तनों के साबुन में एक चुटकी नमक डाल सकते हैं. जब आप बर्तन धोने वाले लिक्विड साबुन में नमक मिलाते हैं, तो ये साबुन के घोल को गाढ़ा बना देता है. इससे साबुन बर्तनों पर अच्छे तरीके से चिपकता है. नमक के बारीक कण एक स्कर्बर की तरह काम करते हैं जो जिद्दी जमे दागों और चिकनाई को साफ कर देते हैं. 

Advertisement

जिद्दी चिकनाई साफ करने के लिए एक चम्मच मोटा नमक लें और उसमें थोड़ा सा डिश जेल मिलाएं. इस पेस्ट को चिकने बर्तनों पर लगाकर कुछ सेकंड के लिए छोड़ दें. बस थोड़ा सा रगड़ने पर ही तेल और गंदगी साफ हो जाएगी.

2. बदबू से छुटकारा दिला सकता है नमक: खाना पकाने में बहुत से मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें बहुत महक होती है. इसके साथ ही लहसुन या प्याज पकाने के बाद बर्तनों से बहुत तेज महक आने लगती है. ये महक अक्सर धोने के बाद भी नहीं जाती है. ऐसे में नमक आपके बहुत काम आ सकता है. दरअसल, नमक में महक या बदबू सोखने के नेचुरल गुण होते हैं. साबुन के साथ नमक का इस्तेमाल करने से बदबू भी गायब हो जाती है. 

3. सभी तरह के बर्तन के लिए सही: अक्सर लोगों को डर लगता है कि ज्यादा जोर से रगड़ने से बर्तनों पर खरोंच आ सकती है. अच्छी बात ये है कि नमक का इस्तेमाल करके आप बिना टेंशन कांच, स्टील, चीनी मिट्टी और यहां तक कि नॉन-स्टिक बर्तनों को भी साफ कर सकते हैं. ये गंदगी को तो काटते वक्त बर्तन की चमक और कोटिंग को भी खराब नहीं करता है.

4. सस्ते में होगी बढ़िया सफाई: बर्तन धोने के लिए लोग महंगे-महंगे लिक्विड्स खरीदते हैं, लेकिन नमक सफाई करने का एक सस्ता और बढ़िया तरीका है. इससे अच्छी बात ये है कि नमक घर पर हमेशा मौजूद होता है. जब आप नमक का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कम साबुन की जरूरत पड़ती है. 

5. सिर्फ बर्तन ही नहीं, किचन भी चमकाता है नमक: इस ट्रिक का इस्तेमाल करके आप सिर्फ बर्तनों को ही नहीं, बल्कि चूल्हे, ओवन और चिमनी के पास जमी चिकनाई और गंदगी भी आसानी से साफ कर सकते हैं. ये इन सभी चीजों को साफ करने के लिए रामबाण है. नमक और साबुन का ये घोल कांच के कुकटॉप पर लगे पानी के जिद्दी दागों को भी बिना किसी खरोंच के साफ कर देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement