गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? उबालते समय डालें ये 1 चीज, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

गर्मी के मौसम में दूध जल्दी खराब हो जाता है, लेकिन कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप इसे लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं. जानिए दूध फटने की वजह, उसे बचाने का एक देसी तरीका.

Advertisement
गर्मियों में अगर आप दूध को लाते ही उबाल देते हैं तो इससे उसके फटने के चांस कम हो जाते हैं.  (Photo: ITG) गर्मियों में अगर आप दूध को लाते ही उबाल देते हैं तो इससे उसके फटने के चांस कम हो जाते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

गर्मियों में अगर कुछ भी थोड़ी देर के लिए बाहर रखा रह जाता है तो वो खराब हो जाता है. गर्मी का मौसम शुरू होते ही किचन की सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि कहीं गलती से भी कुछ खाने की चीज फ्रिज में रखने से छूट ना जाए. इन्हीं में से एक दूध होता है. सुबह फ्रेश लाया गया दूध भी कई बार दोपहर या शाम तक खराब होने लगता है. खासकर जब टेंपरेचर ज्यादा हो और स्टोरेज का तरीका सही न हो. ऐसे में न सिर्फ दूध बेकार जाता है, बल्कि आपका पैसा और मेहनत दोनों ही खराब हो जाते हैं.

Advertisement

कई लोगों के साथ ये समस्या देखने को मिलती है कि उनका दूध जल्दी फट जाता है या उसमें अजीब सी बदबू और स्वाद आने लगता है. दरअसल, थोड़ी सी लापरवाही या स्टोर करने का गलत तरीका अपनाने से दूध जल्दी खराब हो सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और छोटे-छोटे किचन हैक्स अपनाकर आप दूध को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं और फटने से भी बचा सकते हैं.

गर्मी में दूध जल्दी क्यों खराब होता है?
जैसे-जैसे टेंपरेचर बढ़ता है, वैसे-वैसे बैक्टीरिया भी तेजी से बढ़ते हैं. यही बैक्टीरिया दूध के खट्टा होने का कारण बनते हैं और वो फट जाता है. अगर दूध को सही तरह से स्टोर न किया जाए या बार-बार बाहर रखा जाए, तो ये और जल्दी खराब हो सकता है.

उबालते समय करें ये छोटा सा काम
अगर आप दूध को लंबे समय के लिए फ्रेश रखना चाहते हैं तो एक छोटी सी ट्रिक आपके बहुत काम आ सकती है. दूध उबालते वक्त उसमें 1 छोटा चम्मच चीनी डाल दें. इससे दूध थोड़ी देर ज्यादा ताजा रहता है और जल्दी खराब नहीं होता. ये एक बहुत ही सिंपल और काम का जुगाड़ है.

Advertisement

दूध को लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान टिप्स
अगर आप गर्मियों में भी दूध को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है. अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो आप इसे लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं.

  • दूध लाने के बाद तुरंत उबाल लें.
  • ठंडा होने के बाद ही फ्रिज में रखें
  • बार-बार फ्रिज से निकालकर बाहर न रखें
  • हमेशा ढक्कन वाले साफ बर्तन में स्टोर करें
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement