होली का त्योहार हो और घर में गुजिया न बने. ऐसा तो हो ही नहीं सकता. जैसे ही रंगों का त्योहार करीब आता है. घरों में मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर गुजिया बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है. यूं तो मार्केट में गुजिया बनाने के सांचे आते हैं, लेकिन उनकी शेप एक ही जैसी होती है. इस शेप को देख-देखकर ज्यादातर सभी बोर हो चुके हैं. ऐसे में इस बार क्यों न सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि गुजिया के लुक से भी सबको हैरान कर दिया जाए. अगर आप हर साल एक जैसी सिंपल गुजिया बनाकर बोर हो चुके हैं. तो इस होली कुछ नया और क्रिएटिव ट्राई कीजिए.
इस बार आप 5 आसान और बेहद खूबसूरत डिजाइन वाली गुजिया बना सकते हैं, वो भी बिना किसी सांचे और बिना ज्यादा मेहनत के. ये देखने में इतनी सुंदर लगेंगी कि मेहमान तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. बस थोड़ा सा धैर्य और थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आपकी सिंपल गुजिया भी स्पेशल दिखने लगेगी. चाहे आप कांटे से किनारों पर डिजाइन बनाएं, चोटी स्टाइल में किनारे गूंथें, दिल या फूल के शेप में काटें, या फिर अलग-अलग पैटर्न से उन्हें सजाएं. हर डिजाइन आपकी होली की थाली को और भी खास बना देगा. बच्चे हों या बड़े सबका ध्यान सबसे पहले इन खूबसूरत गुजिया पर ही जाएगा. तो आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप कैसे बनाएं ये खास डिजाइन वाली गुजिया.
सबसे पहले करें ये तैयारी
सबसे पहले गुजिया का आटा गूंथकर छोटे-छोटे बराबर हिस्सों में बांट लें. हर लोई को हाथ से चिकना करके पूरी की तरह बेल लें. ध्यान रखें कि सभी पूरियां लगभग एक जैसी साइज की हों. इसके बाद डिजाइन बनाने शुरू करें.
1. फ्लॉवर डिजाइन गुजिया
अगर आप फ्लॉवर डिजाइन गुजिया बनाते हैं तो ये देखने में बिल्कुल फूल जैसी सुंदर लगेगी.
कैसे बनाएं:
ऐसा करते ही गुजिया फूल जैसी शेप में बदल जाएगी. होली की प्लेट में ये डिजाइन बेहद खूबसूरत लगेगी.
2. क्लासिक फोल्डेड किनारी डिजाइन
गुजिया का ये डिजाइन बनाने में सबसे आसान और बहुत ही ट्रेडिशनल भी है.
कैसे बनाएं:
3. दिया शेप गुजिया
होली हो या दिवाली, दिया शेप गुजिया बेहद खास और यूनिक लगती है.
कैसे बनाएं:
4. कट और फोल्ड डिजाइन
अगर आप अपनी गुजिया को थोड़ा हटकर लुक देना चाहते हैं तो ये डिजाइन ट्राई करें.
कैसे बनाएं:
5. चंद्रकला स्टाइल गुजिया
ये डिजाइन खास मौकों के लिए परफेक्ट है.
कैसे बनाएं:
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क