Chole Paneer Recipe: पंजाबी खाने का जिक्र होते ही सबसे पहले दिमाग में स्वादिष्ट-जायकेदार और सबके पसंदीदा छोले-भटूरे या छोले-कुलचे की तस्वीर आती है. यूं तो छोले अपने आप में ही बेहद स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन अगर इन मसालेदार छोलों में पनीर का तड़का लग जाए तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. मशहूर शेफ अजय चोपड़ा ने हाल ही में हलवाई स्टाइल छोले पनीर की एक खास रेसिपी शेयर की है, जो स्वाद में बिल्कुल ढाबा स्टाइल लगती है.
इस रेसिपी की खासियत है इसमें इस्तेमाल होने वाला स्पेशल मसाला और सरसों के तेल का तड़का, जो इसके फ्लेवर को और भी गहरा और देसी बना देता है. यही वजह है कि इसका स्वाद आपको घर बैठे हलवाई या ढाबे वाले छोले की याद दिला देगा. अगर आप भी घर पर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो पंजाबी स्टाइल छोले पनीर की यह रेसिपी जरूर बनाकर देखें.
सबसे पहले तैयार करें स्पेशल मसाला
शेफ अजय चोपड़ा कहते हैं कि हलवाई स्टाइल स्वाद का राज इसका खास मसाला है. इसके लिए इन चीजों को मिक्सर में पीस लें.
ड्राई मसाले:
इन सभी मसालों को अच्छे से पीस लें. तैयार मसाले में से 1 चम्मच मसाला अलग निकालकर रख लें.
छोले-पनीर के लिए कैसे बनाएं टमाटर वाला पेस्ट?
शेफ अजय चोपड़ा कहते हैं जिसमें ग्राइंडर में सूखे मसाले पीसे थे, अब उसी ग्राइंडर में ये डालें.
इन सभी चीजों को पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें. यही छोले का टमाटर वाला पेस्ट बनेगा.
चने उबालने का सही तरीका
छोले बनाने के लिए सबसे पहले सफेद चनों को रातभर पानी में भिगोकर रखें. अगले दिन कुकर में चने डालें और केवल नमक डालकर 4-5 सीटी तक उबाल लें, ताकि चने सॉफ्ट हो जाएं.
सरसों के तेल में दें पहला तड़का
बनाएं फाइनल ग्रेवी
पालक से आएगा खास रंग
अब ग्रेवी में पालक की प्यूरी डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं. यही पालक बाद में नींबू के साथ मिलकर छोलों को हल्का गहरा रंग देता है.
अब डालें छोले और पनीर
अब इसमें पहले से तैयार छोले डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं. इसके बाद थोड़ा बटर, मोटे कटे टमाटर, पनीर के टुकड़े और थोड़ा नींबू का रस डालें. सबको मिलाकर 2-3 मिनट और पकाएं. आपके गरमा-गरम हलवाई स्टाइल छोले पनीर तैयार हैं.
इसे आप कुलचा, तंदूरी रोटी, नान, भटूरे या पूरी किसी के भी साथ मजे से खा सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क