Chole Paneer Recipe: हलवाई स्टाइल छोले पनीर घर पर बनाना हुआ आसान, शेफ अजय चोपड़ा ने बताया ढाबा वाला सीक्रेट

Chole Paneer Recipe: अगर आप घर पर ढाबा जैसा स्वाद चाहते हैं तो मशहूर शेफ अजय चोपड़ा की हलवाई स्टाइल छोले पनीर रेसिपी जरूर ट्राई करें. खास मसालों, सरसों के तेल और पनीर के तड़के से तैयार ये पंजाबी डिश स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है और कुलचे, नान या भटूरे के साथ और भी मजेदार बन जाती है.

Advertisement
छोले में पालक की प्यूरी डालने से उसमें रंग बहुत अच्छा आता है. (Photo: ITG) छोले में पालक की प्यूरी डालने से उसमें रंग बहुत अच्छा आता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:12 AM IST

Chole Paneer Recipe: पंजाबी खाने का जिक्र होते ही सबसे पहले दिमाग में स्वादिष्ट-जायकेदार और सबके पसंदीदा छोले-भटूरे या छोले-कुलचे की तस्वीर आती है. यूं तो छोले अपने आप में ही बेहद स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन अगर इन मसालेदार छोलों में पनीर का तड़का लग जाए तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. मशहूर शेफ अजय चोपड़ा ने हाल ही में हलवाई स्टाइल छोले पनीर की एक खास रेसिपी शेयर की है, जो स्वाद में बिल्कुल ढाबा स्टाइल लगती है.

Advertisement

इस रेसिपी की खासियत है इसमें इस्तेमाल होने वाला स्पेशल मसाला और सरसों के तेल का तड़का, जो इसके फ्लेवर को और भी गहरा और देसी बना देता है. यही वजह है कि इसका स्वाद आपको घर बैठे हलवाई या ढाबे वाले छोले की याद दिला देगा. अगर आप भी घर पर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो पंजाबी स्टाइल छोले पनीर की यह रेसिपी जरूर बनाकर देखें.

सबसे पहले तैयार करें स्पेशल मसाला
शेफ अजय चोपड़ा कहते हैं कि हलवाई स्टाइल स्वाद का राज इसका खास मसाला है. इसके लिए इन चीजों को मिक्सर में पीस लें.

ड्राई मसाले:

  • सूखा अनारदाना
  • हरी इलायची
  • जावित्री
  • चकरी फूल (स्टार अनीस)
  • जीरा
  • धनिया
  • दालचीनी
  • सूखी लाल मिर्च
  • थोड़ी चना दाल
  • काला नमक
  • अजवाइन
  • सौंफ
  • हींग
  • काली मिर्च
  • अमचूर

इन सभी मसालों को अच्छे से पीस लें. तैयार मसाले में से 1 चम्मच मसाला अलग निकालकर रख लें. 

छोले-पनीर के लिए कैसे बनाएं टमाटर वाला पेस्ट? 
शेफ अजय चोपड़ा कहते हैं जिसमें ग्राइंडर में सूखे मसाले पीसे थे, अब उसी ग्राइंडर में ये डालें.

Advertisement
  • टमाटर
  • अदरक
  • लहसुन
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया

इन सभी चीजों को पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें. यही छोले का टमाटर वाला पेस्ट बनेगा.

चने उबालने का सही तरीका
छोले बनाने के लिए सबसे पहले सफेद चनों को रातभर पानी में भिगोकर रखें. अगले दिन कुकर में चने डालें और केवल नमक डालकर 4-5 सीटी तक उबाल लें, ताकि चने सॉफ्ट हो जाएं.

सरसों के तेल में दें पहला तड़का

  • शेफ अजय चोपड़ा कहते हैं जब छोले अच्छे से उबल जाएं तब एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें. अब इसमें उबले हुए छोले डालकर 3-4 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं.
     
  • फिर इसमें कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, थोड़ा नमक और पहले से निकाला हुआ सूखा मसाला डालें. इसे अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट पकाएं.

बनाएं फाइनल ग्रेवी

  • अब दूसरी कढ़ाई में फिर से सरसों का तेल गरम करें और उसमें कटा लहसुन, कटा अदरक और कटी प्याज डालें. इसे 7-8 मिनट तक भूनें. फिर इसमें कटे टमाटर डालें और 4-5 मिनट पकाएं.
     
  • 4-5 मिनट पकने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, तैयार किया हुआ टमाटर वाला पेस्ट डालें. इसे 7-8 मिनट तक पकाएं जब तक तेल ऊपर न आ जाए.

पालक से आएगा खास रंग
अब ग्रेवी में पालक की प्यूरी डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं. यही पालक बाद में नींबू के साथ मिलकर छोलों को हल्का गहरा रंग देता है.

Advertisement

अब डालें छोले और पनीर
अब इसमें पहले से तैयार छोले डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं. इसके बाद थोड़ा बटर, मोटे कटे टमाटर, पनीर के टुकड़े और थोड़ा नींबू का रस डालें. सबको मिलाकर 2-3 मिनट और पकाएं. आपके गरमा-गरम हलवाई स्टाइल छोले पनीर तैयार हैं. 

इसे आप कुलचा, तंदूरी रोटी, नान, भटूरे या पूरी किसी के भी साथ मजे से खा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement