Guava Chilli Ice Cream: गर्मियों का मौसम हो और लोग ठंडी-ठंडी आइसक्रीम न खाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लोगों को मैंगो से लेकर चॉकलेट और वनीला आइसक्रीम खाना बहुत पसंद होता है. लेकिन हर बार यही फ्लेवर्स खाकर कुछ लोग बोर भी हो जाते हैं. क्या आप भी वही मैंगो, वनीला या चॉकलेट फ्लेवर खाकर बोर हो गए हैं? अगर आपका मन कुछ ऐसा खाने का है जो बेहद स्वादिष्ट हो, तो मशहूर शेफ संजीव कपूर की गुआवा चिली आइसक्रीम आपके लिए है.
गुआवा चिली आइसक्रीम का स्वाद बिल्कुल अलग है. इसे गुलाबी अमरूदों और लाल मिर्च से बनाया जाता है, जो आपको वही स्वाद देता है जैसा आप कभी बचपन में अमरूद के ऊपर नमक-मिर्च लगाकर खाते थे. हल्की मिठास और ऊपर से लाल मिर्च का वो तीखा-चटपटा एहसास आपको आइसक्रीम के रूप में देसी स्वाद देता है. चलिए जानते हैं घर पर आसानी से कैसे तैयार करें ये देसी ट्विस्ट वाली रिफ्रेशिंग आइसक्रीम.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका
1. सबसे पहले लाल मिर्च पाउडर को एक छोटे बाउल में अलग रख लें, ताकि सर्व करते समय आसानी से इस्तेमाल कर सकें.
2. कटे हुए अमरूद, कंडेंस्ड मिल्क और चीनी को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. जब आप इसे ब्लेंड करेंगे तो एकदम स्मूद मिश्रण तैयार हो जाएगा.
3. अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें. इसमें फ्रेश क्रीम और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से फेंटें, ताकि टेक्सचर थोड़ा गाढ़ा और क्रीमी हो जाए.
4. तैयार मिक्स को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें और 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें.
5. जब आइसक्रीम जम जाए, तो इसे बाउल में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें. इससे इसका स्वाद और भी मजेदार हो जाएगा.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क