Bhujiya Paratha: आलू-प्याज पराठा खाकर हो गए हैं बोर? 5 मिनट में बनाएं ये क्रिस्पी 'भुजिया पराठा', बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगा पसंद

Bhujiya Paratha: क्या आपने कभी नमकीन का पराठा ट्राई किया है? सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के लिए घर पर रखी सेव भुजिया से मिनटों में आप क्रिस्पी, मसालेदार और लाजवाब 'भुजिया पराठा' बना सकते हैं. इससे बनाना बहुत आसान है और ये टेस्टी भी होता है.

Advertisement
भुजिया पराठा बनाने के लिए बाजार वाली नमकीन का इस्तेमाल किया जाता है. (Photo: ITG) भुजिया पराठा बनाने के लिए बाजार वाली नमकीन का इस्तेमाल किया जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

Bhujiya Paratha: भारतीय घरों में पराठे बड़े चाव से खाए जाते हैं. सुबह का नाश्ता हो या फिर रात में सब्जी से साथ खाना, पराठे सबको बहुत पसंद आते हैं. ऐसे में नमक अवाइन से लेकर आलू-प्याज तक के पराठे तक घरों में बनाए जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी भुजिया पराठा खाया है? अगर आप भी चाय के साथ कुछ मसालेदार और झटपट बनने वाला स्नैक ढूंढते रहते हैं, तो 'भुजिया पराठा' आपके लिए परफेक्ट हो सकता है.

चलिए जानते हैं कैसे भुजिया वाली नमकीन को मिलाकर कैसे क्रिस्पी पराठा बना सकते हैं, जिसे देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और घर में मौजूद चीजों से ही ये तैयार हो जाता है. इस पराठे की सबसे मजेदार बात इसका मसालेदार और क्रंची स्वाद होता है. भुजिया को बेलकर मसालों के साथ रोटी में भर दिया जाता है, जिससे हर बाइट में जबरदस्त टेस्ट आता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को ये फ्यूजन रेसिपी खूब पसंद आएगा.

इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • आटा
  • 1 कप भुजिया
  • 1/2 छोटा चम्मच रेड चिली पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा तेल

बनाने का तरीका:

1. भुजिया का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले भुजिया को चॉपिंग बोर्ड पर निकालें. अब बेलन की मदद से इसे हल्का-हल्का क्रश कर लें ताकि इसका टेक्शचर थोड़ा क्रम्ब जैसा हो जाए.

2. अब आटे से लोई तोड़कर उसके रोटी की तरह बेल लें. इसके बाद उसके ऊपर पिसी हुई भुजिया फैला दें. इसके ऊपर रेड चिली पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें. फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

3. अब रोटी को फोल्ड फोल्ड करें. इसके बाद हल्के हाथों से इसे पतला-पतला बेल लें ताकि स्टफिंग अच्छी तरह सेट हो जाए और पराठे से बाहर न निकले.

4. अब गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से पलट-पलट कर सेकें. बीच-बीच में थोड़ा सा तेल लगाते रहें ताकि पराठा बाहर से क्रिस्पी और सुनहरा हो जाए.

5. जब पराठा अच्छी तरह सिक जाए, तो इसे गर्मागर्म चाय, दही या सॉस के साथ सर्व करें. इसका मसालेदार और क्रिस्पी स्वाद आपको बार-बार इसे बनाने पर मजबूर कर देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement