कोरोना काल में अपने कर्मचारियों को संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए ज्यादातर कंपनियां वर्क फ्रॉम की सुविधा दे रही हैं. वहीं, एक स्टडी में सामने आया है कि एक ही जगह पर लंबे वक्त तक बैठे रहने से गंभीर बीमारियों का खतरा हमें घेर सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में पर्यावरण, वायु परिवर्तन और स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. मारिया नीरा का कहना है कि प्रति सप्ताह 55 घंटे या उससे अधिक काम करना स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है.