...ये है सिर के जुएं मारने का सबसे आसान और कारगर उपाय

जैतून के तेल के बहुत से फायदों और इस्तेमाल के बारे में आपको पता होगा लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जुएं मारने के लिए भी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है?

Advertisement
जुएं दूर करने के लिए लगाएं जैतून का तेल जुएं दूर करने के लिए लगाएं जैतून का तेल

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

जैतून के तेल के बहुत से फायदों के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं. जैतून के तेल का इस्तेमाल फिटनेस के लिए तो किया जाता है ही साथ ही ये खूबसूरती निखारने का भी बेहतरीन नुस्खा है. जैतून का तेल विटामिन A, B,C, D और E भरपूर होता है. इसके अलावा इसमें आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें ओलेइक एसिड और ओमेगा फैटी एसिड भी पाए जाते हैं.

Advertisement

जैतून के तेल के बहुत से फायदों और इस्तेमाल के बारे में आपको पता होगा लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जुएं मारने के लिए भी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है?

अगर आपके सिर में भी जुएं हैं तो सप्ताह में दो से तीन बार जैतून के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा.

- जैतून का तेल लगाने से जुएं सांस नहीं ले पाते हैं और मर जाते हैं. जिन्हें कंघी करके आसानी से निकाला जा सकता है.

- जैतून के तेल को टी ट्री ऑयल के साथ मिलाकर लगाना भी फायदेमंद रहेगा. इसे बालों में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए. जुएं साफ हो जाएंगे.

- आप चाहें तो बेकिंग सोडा के साथ भी जैतून का तेल मिलाकर लगा सकते हैं. कुछ लोग जैतून के तेल को दालचीनी पाउडर के साथ मिलाकर भी लगाते हैं.

Advertisement

जैतून के तेल का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें. इससे आपके जुओं की समस्या दूर हो जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement