पूरन पोली की मिठास के साथ मनाएं मकर संक्रांति का त्योहार, फटाफट ऐसे करें तैयार

Makar Sankranti Food: महाराष्ट्र में कई त्योहारों पर पूरन पोली बनाई जाती हैं, जिसमें से एक मकर संक्रांति भी है. इस दिन लोग नमकीन और मीठी दोनों तरह की पूरन पोली का स्वाद लेना पसंद करते हैं. इस मकर संक्रांति पर आप भी मीठी पूरन पोली से त्योहार में मिठास घोल दीजिए. आइए जानते हैं विधि.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

Puran Poli Recipe: मकर संक्रांति के त्योहार पर बनने वालों पकवानों में से एक पूरन पोली भी है. इसे दाल की स्टफिंग के साथ तैयार किया जाता है. कई लोगों की शिकायत होती है कि उनकी पूरन पोली मुलायम नहीं बनती. ऐसे में आप परफेक्ट पूरन पोली बनाने के लिए नीचे दी गई ये रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. 

Puran Poli Ingredients: सामग्री:

Advertisement
  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • चना दाल - ½ कप (100 ग्राम) (भीगी हुई)
  • नमक - 1 चुटकी
  • घी - 4-5 बड़े चम्मच
  • चीनी - 1/3 कप (65 ग्राम)
  • गुड़ - 1/3 कप (65 ग्राम)
  • हरी इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच

How to Make Puran Poli: पूरन पोली बनाने की विधि:

पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले आटे को तैयार कर लेंगे. इसके लिए एक बाउल में सामग्री अनुसार आटा, 2 टेबल स्पून घी, 1 पिंच नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लेंगे. अब गुनगुने पानी की मदद से आटा एकदम नरम गूंथ लें फिर 20 मिनट के लिए कपड़े से ढककर सेट होने रख दें.

चने की दाल की स्टफिंग तैयार करें:

आटा गूंथने के बाद अब हम चना दाल की स्टफिंग तैयार कर लेंगे. इसके लिए दाल को पहले 2 घंटे पानी में भोगकर रखें. तय समय के बाद भीगी हुई दाल को आधा कप पानी के साथ कुकर में डालकर पका लेंगे. कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें फिर 2 मिनट बाद गैस बंद करके कुकर का प्रेशर निकलने दें.

Advertisement

गुड़ और चीनी के साथ दाल को पैन में डालकर सुखा लें:

जब प्रेशर निकल जाए तो दाल को छन्नी से छानकर पानी अलग कर लें. जब दाल ठंडी हो जाए तो जार में डालकर पीस लें. अब पैन को गैस पर चढ़ाएं और दाल को इसमें डाल दें साथ ही सामग्री अनुसार गुड़, इलायची पाउडर और चीनी भी डाल दें. मिश्रण को मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक गुड़ और चीनी अच्छी तरह से घुल न जाए. जब आपको लगे स्टफिंग गाढ़ी हो चुकी है तो गैस बंद कर दें. मिश्रण को बाउल में निकालकर ठंडा कर लें.

आटे की लोई बनाकर दाल की स्टफिंग कर लें:

हमारा आटा तैयार हो चुका होगा. इसमें से छोटी-छोटी लाईयां तैयार कर लें. इसी तरह आटे की लोई के हिसाब से आटे की स्टफिंग भी तैयार कर लें. अब एक लोई में घी लगाकर हाथों से चपटा कर लेंगे. लोई को थोड़ा बेल लेंगे फिर इसमें स्टफिंग की लोई रखेंगे और चारों तरफ से कवर कर देंगे. अब इसे हाथों से चपटा करेंगे फिर बेलन से बेलकर तैयार कर लेंगे. इसी तरह सभी पूरन पोनी बेलकर रख लेंगे. अब तवा गैस पर चढ़ाएंगे और घी लगाकर पराठे की तरह सभी पूरन पोली को सेक कर तैयार कर लेंगे. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement